लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, सपा के समर्थन से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन दाखिल किया

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 13:10 IST

कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल ने कहा कि संसद में स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है। अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।सिब्बल, कांग्रेस पार्टी केजी-23 धड़े का हिस्सा थे।सिब्बल ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश से सपा के समर्थन से राज्यसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के साथ कहा कि वह पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संवाददाताओं को बताया कि सिब्बल ने पार्टी के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव तथा अन्य वरिष्ठ सपा नेता मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने स्पष्ट किया "मैंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है और हम अखिलेश जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें समर्थन दिया है।"

कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल ने कहा कि संसद में स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है। अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है।

बता दें कि, सिब्बल, कांग्रेस पार्टी के उस जी-23 धड़े का हिस्सा थे जो पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र चुनाव करवाने की मांग कर रही है।

सिब्बल ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने ही बीते 27 महीनों से जेल में बंद सपा विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलवाई है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेसराज्य सभासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार