लाइव न्यूज़ :

"मुझे अपना भारत चाहिए न नया न पुराना, जहां...", नई संसद को लेकर एक बार फिर केंद्र और भाजपा पर हमलावर हुए सिब्बल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2023 12:31 IST

राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नए संसद भवन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं।उन्होंने नए संसद भवन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा।समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिब्बल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे।

नई दिल्ली: राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नए संसद भवन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सरकार और भाजपा कहती है कि नए भारत के लिए नई संसद। मैं कहता हूं मुझे अपना भारत चाहिए न नया न पुराना, जहां: धार्मिक अनुष्ठानों के बिना संसद हो, जहां कानून सभी को समान मानता हो।"

उन्होंने आगे लिखा, "जहां धार्मिक विश्वासों और व्यापार के लिए नागरिक नहीं मारे गए, यदि युवा प्रेम के लिए विवाह करते हैं, जहां बजरंग दल का कोई डर नहीं है, जहां एजेंसियों का राजनीतिकरण नहीं है और जहां मीडिया निष्पक्ष है।" बता दें कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी। 

समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिब्बल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे। 

उन्होंने हाल में 'इंसाफ' नामक एक मंच शुरू किया है। उनके मुताबिक, इस मंच का उद्देश्य अन्याय से लड़ना है। इससे पहले सोमवार को सिब्बल ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ईंटों और गोलों से नहीं बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार "नए भारत" का निर्माण कर सकता है।

सिब्बल ने उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, "ईंटों और गोलों से नहीं, बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार मेरे नए भारत का निर्माण कर सकता है...जहां नए विचार पनपते हों और हर तरह के रंग बिखरते हों...न कि जो भगवा, खंडित और असहिष्णु हो।"

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह