लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसाः ढाबे पर खाना खा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 1 की हालत नाजुक

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2022 07:21 IST

आगरा जोन के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि वाहन और ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे आज सुबह 2.15 बजे हुआकांवड़िए हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थेआगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने रुके थे

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई। ये हादसा तब हुआ जब कांवड़िए एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। पुलिस को एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया।

हादसे में सभी कांवड़िए घायल हो गए। वहीं 5 की मौत मौके पर हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे। घटना शनिवार तड़के 2 बजकर 15 मिनट पर घटित हुई।

  हाथरस, आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। राजीव कृष्ण ने बताया कि वाहन और ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज