लाइव न्यूज़ :

Zika Virus: कानपुर में जीका वायरस के 30 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 66 हुआ

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2021 20:16 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस से संक्रमितों के आंकड़े में और वृद्धि हो गई है। जिले में गुरुवार को 30 नए संक्रमण के मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में पिछले महीने सामने आया था जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला।संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 66 पहुंच गई है, बुधवार को 25 मामले सामने आए थे।भारतीय वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की हो रही है जांच।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गरुवार को जीका वायरस के 30 और नए मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में जीका वायरस से संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 66 पहुंच गई है। यूपी में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पिछले महीने सामने आया था जब भारतीय वायु सेना से जुड़ा एक कर्मी संक्रमित हुआ था।

इससे पहले बुधवार को भारतीय वायु सेना के छह कर्मियों समेत और 25 लोगों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। 

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले रविवार को भारतीय वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 586 लोगों के रक्त के नमूने इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भेजा था। इनमें से बुधवार को आई रिपोर्ट में 25 लोगों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

वायुसेना केंद्र के आसपास के इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जीका वायरस संक्रमण के स्रोत की पहचान करने और इसके फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे हर घर जाकर नमूने इकट्ठा करना और उनकी जांच करना सुनिश्चित करें। वहीं स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे जीका वायरस के अचानक बढ़े संक्रमण से न घबराएं।

कानपुर में जीका वायरस का पहला केस 23 अक्टूबर को मिला था। इसके बाद 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले। जिले में 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले और फिर तीन नवंबर को 25 मामले सामने आए।

टॅग्स :जीका वायरसकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज