लाइव न्यूज़ :

कानपुर कांड में जांच के घेरे में आए डीआईजी एसटीएफ अनंत देव का ट्रांसफर, विकास दुबे पर कार्रवाई नहीं करने का था आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 22:18 IST

सोमवार को शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का पत्र उनकी बेटी ने घर में रखी फाइल से निकालकर दिया था। जिसके बाद उसी दिन सीओ कार्यालय सील कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने मंगलवार को जांच के घेरे में आए डीआईजी एसटीएफ अनंतदेव का तबादला कर दिया है। दो अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट कांड मामले में योगी सरकार ने मंगलवार को जांच के घेरे में आए डीआईजी एसटीएफ अनंतदेव का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही दो अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।  सिंह को यहां से हटाकर पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। मालूम हो कि अनंत देव की तस्वीरें जय बाजपेई के साथ सामने आने के बाद उन पर लगातार सवाल उठाया जा रहा था। 

दरअसल, सोमवार को शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का पत्र उनकी बेटी ने घर में रखी फाइल से निकालकर दिया था। जिसके बाद उसी दिन सीओ कार्यालय सील कर दिया गया था।

इस मामले में तत्कालीन एसएसपी अनंतदेव तिवारी पर सवाल खड़े हो रहे थे कि सीओ ने उन्हें पत्र लिखकर विकास दुबे व निलंबित थानेदार विनय तिवारी के साठगांठ की पोल खोली थी तो उन्होंने दोनों पर कार्रवाई क्यों नहीं की।

SSP कार्यकाल के दौरान भी लगे थे कई आरोप

बता दें कि अनंत देव कानपुर में एसएसपी थे और सीओ द्वारा चौबेपुर के थानाध्यक्ष की शिकायत करने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी। यही नहीं सीओ ने बिल्लोर के अन्य इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों के बारे में भी शिकायत की थी लेकिन एसएसपी ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के साथ पीएसी 15वीं वाहिनी आगरा में सुधीर कुमार सिंह को डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनाती दी गई है।

टॅग्स :कानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया