लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'हिंदुत्व' पर ट्वीट को लेकर विवाद के बाद कार्रवाई, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2023 13:36 IST

हिंदुत्व पर किए ट्वीट को लेकर चेतन कुमार विवादों में फंस गए हैं। उन्हें बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। चेतन कुमार ने अपने ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।'

Open in App
ठळक मुद्देचेतन कुमार के 'हिंदुत्व' पर किए एक ट्वीट को लेकर मचे हंगामे के बाद कार्रवाई।चेतन ने 20 मार्च को किए एक ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है', कई और बातें भी लिखी थी।

बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार के 'हिंदुत्व' पर किए एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार किया है।

अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A और 505B के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेतन कुमार पर एक धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने और समाज के वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देने के आरोप हैं। चेतन ने 20 मार्च को किए एक ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।'

इस ट्वीट के आधार पर बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रिपुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

चेतन के ट्वीट पर विवाद..क्या लिखा था?

चेतन ने इस ट्वीट में लिखा, 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।' सावरकर: भारतीय राष्ट्र शुरू हुआ जब राम ने रावण को मारा और अयोध्या लौटे- एक झूठ है1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमिक है'- एक झूठ है2023: उरीगौड़ा- नान्जेगौड़ा 'टीपू के हत्यारे हैं'- झूठ हैहिंदुत्व को सच से हराया जा सकता है- सच बराबरी है।'

चेतन कुमार का ट्वीट (फोटो- ट्विटर)

गौरतलब है कि इससे पहले भी चेतन विवादों में फंस चुके हैं। इससे पहले हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने तब एक रेप केस को लेकर जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में किए अपने एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया था।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकBengaluru Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज