लाइव न्यूज़ :

कंझावला हिट एंड ड्रैग केस: सुल्तानपुरी का दौरा कर रही 5 फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 12, 2023 12:22 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पांच फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मामले की जांच के लिए हरेंद्र के सिंह, डीसीपी, बाहरी जिले के अनुरोध पर सुल्तानपुरी का दौरा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पांच फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मामले की जांच के लिए सुल्तानपुरी का दौरा कर रही है।दिल्ली की एक अदालत ने कंझावला मामले में शुरूआती पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में देरी के कारणों पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।अदालत ने मामले में छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करने वाले अभियोजन पक्ष के आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर के राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पांच फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मामले की जांच के लिए हरेंद्र के सिंह, डीसीपी, बाहरी जिले के अनुरोध पर सुल्तानपुरी का दौरा कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। 

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने कंझावला मामले में शुरूआती पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में देरी के कारणों पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। अदालत ने मामले में छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करने वाले अभियोजन पक्ष के आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने सोमवार को एक आदेश में कहा, "वह (संयुक्त पुलिस आयुक्त) शुरुआत में तड़के 3।24 बजे और 4।11 बजे आए पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में हुई देरी की वजह बताते हुए रिपोर्ट सौंपें।" इस बात पर गौर करते हुए कि पहले दिन से अभी तक तमाम सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं न्यायाधीश ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि वह घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का संरक्षण तत्काल सुनिश्चित करे "ताकि संबंधित तकनीकी साक्ष्यों के साथ छेड़खानी से बचा जा सके।

न्यायाधीश ने कहा, "इसके अलावा घटनास्थल तथा आरोपियों द्वारा तय किए गए 12-13 किलोमीटर लंबे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अगली सुनवाई के दिन सौंपी जाए।" न्यायाधीश ने कहा कि रिपोर्ट में राज्य सरकार द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनमें से कितने काम कर रहे हैं और कितने बंद पड़े हैं, यह जानकारी भी होनी चाहिए।

टॅग्स :दिल्लीगुजरातGandhinagarफोरेंसिक साइंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट