लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार ने जिस जगह रैली को किया था संबोधित, उस जगह को बजरंग दल ने हवन और गंगा जल से किया शुद्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 15:55 IST

सीएए और एनआरसी को लेकर कन्हैया कुमार ने बिहार में जन-गण-मन यात्रा  कर रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को यह काफिला र्णिया और किशनगंज पंहुचा।

Open in App
ठळक मुद्दे कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर कहा कि  बेरोज़गारी की समस्या के विकराल रुप लेने के कारण युवाओं में मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा हैकन्हैया ने दावा किया था कि 1947 में हमने जो आजादी हासिल किया था और आजादी के तीन साल बाद लागू हुआ संविधान दोनों आज दांव पर हैं।

बिहार के किशनगंज में गुरुवार (20 फरवरी) को पूर्व जेएनयू छात्र व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने जिस जगह रैली को संबोधित किया था। उस जगह की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (21 फरवरी) को हवन किया और गंगा जल से शुद्धि की। बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर कन्हैया कुमार ने बिहार में जन-गण-मन यात्रा  कर रहे हैं।

बीते दिन गुरुवार को यह काफिला र्णिया और किशनगंज पंहुचा। इस दौरान कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर कहा कि  बेरोज़गारी की समस्या के विकराल रुप लेने के कारण युवाओं में मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है और युवा-आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार दिन-रात मेहनत करने वाले नौजवानों पर हर रोज़ लाठियाँ बरसा रही है।

इससे पहले भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपना वोट खुद का जीवन ठीक करने के लिए दिया था या फिर सभी मुसलमानों को ठीक करने के लिए दिया था। विकास की चर्चा करने के लिए आप लोग तैयार नहीं हैं। 

सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ अपनी राज्यव्यापी 'जन गण मन यात्रा' के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक जिला नालंदा में कन्हैया ने कहा था कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा जो जुल्म होते सुनते और देखते रहे, पर खामोश और उदासीन रहे। हमें अपने सामने आने वाली समस्या की गंभीरता का एहसास करना चाहिए। पूरे राष्ट्र को हिंदू बनाम मुस्लिम बहस में धकेला जा रहा है और यह ब्रिटिश राज को बहुत पसंद था जब वे सत्ता में थे। 

कन्हैया ने दावा किया था कि 1947 में हमने जो आजादी हासिल किया था और आजादी के तीन साल बाद लागू हुआ संविधान दोनों आज दांव पर हैं। नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र और आरएसएस पर अंग्रेजी सत्ता के साथ निकटता का आरोप लगाते हुए कन्हैया ने कहा था कि याद रखें कि जो केंद्र में सत्ता में हैं, उनकी विशेषता अंग्रेजों से मेल खाती है और जब देश के बाकी लोग स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने में व्यस्त थे तो वे अंग्रेजों के साथ चाय पे चर्चा किया करते थे।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार