लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश को तबाही की ओर ले जा रही सरकार, शिवराज ने कहा- सरकार ले रही किसान विरोधी फैसले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2019 20:16 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण आयोग खत्म किए जाने पर शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब आयोग ही नहीं रहेगा तो सिफारिशें ही नहीं आएंगी और जब सिफारिशें नहीं आएंगी तो उन्हें लागू करने का सवाल ही नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार किसान कल्याण आयोग को बंद कर रही है.सरकार का यह फैसला किसान विरोधी फैसला है. चौहान ने कहा कि यह अजब-गजब की सरकार है, जो प्रदेश को तबाही की ओर ले जा रही है.चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को काम करना ही है तो उन्हें अद्वेत वेदांत के प्रणेता शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कराना चाहिए, जिसकी राशि स्वीकृत है.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार किसान कल्याण आयोग को बंद कर रही है. सरकार का यह फैसला किसान विरोधी फैसला है. चौहान ने कहा कि यह अजब-गजब की सरकार है, जो प्रदेश को तबाही की ओर ले जा रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण आयोग खत्म किए जाने पर शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब आयोग ही नहीं रहेगा तो सिफारिशें ही नहीं आएंगी और जब सिफारिशें नहीं आएंगी तो उन्हें लागू करने का सवाल ही नहीं है इसलिए सरकार ने आयोग ही बंद कर दिया, यह किसान विरोधी कदम है. सरकार से कर्जामाफ करते नहीं बन रहा है. यह अजब गजब सरकार है जो प्रदेश को तबाही की कगार पर ले जाने में लगी है.

उन्होंने कहा कि आनंद विभाग की परिकल्पना पुरातन संस्कृति से प्रेरित होकर की गयी थी. सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं भूटान जैसे देश में जो समृद्धि नापी जाती है वह धन दौलत से नहीं प्रसन्नता और आनंद के प्रतिशत से नापी जाती है. दुनिया में इस पर गंभीरता से चर्चा हो रही है.

कई देशों ने इस पर काम किया है. यह भारत की प्राचीन विधा है लेकिन भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान ने किया सिर्फ इसलिए सभी योजनाओं को बदल डालना है, खत्म कर देना है, कमलनाथ सरकार की यह मानसिकता ठीक नहीं है. खुद बदलने के डर से भाजपा सरकार की सारी चीजें बदलने की कोशिश प्रदेश सरकार कर रही है.

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को काम करना ही है तो उन्हें अद्वेत वेदांत के प्रणेता शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कराना चाहिए, जिसकी राशि स्वीकृत है. अद्वेत वेदांत संस्थान, भगवान शंकराचार्य संग्रहालय बनाना चाहिए. अनेकों ऐसे काम है जो भाजपा सरकार में हमने शुरू किए थे, उन सभी कामों को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया है. ऐसी कई योजनाएं हैं जो गांव, गरीब से जुड़ी हुई थी, उन्हें भी कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है.

कांग्रेस ने किया देश को बर्बाद

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू के कारण आज आधे से ज्यादा कश्मीर हमारे पास नहीं है. इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया. राजीव गांधी के समय में शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम माताओं-बहनों के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन कांग्रेस ने संविधान में संशोधन करके फैसला उलट दिया और माताओं-बहनों के अधिकारों को कुचल दिया. डा. मनमोहनसिंह के समय कांग्रेस ने ऐसा भ्रष्टाचार किया कि दुनिया हम पर हंसने लगी. उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने का पाप कांग्रेस ने किया है और इस अपराध के लिए कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं किया जा सकता.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला