लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा, तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2021 09:51 IST

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा रखे जाने की तस्वीर पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने इसे तिरंगे का अपमान बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर से कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगे के ऊपर पार्टी का झंडा रखे जाने की तस्वीर ट्वीट किया गया था।भाजपा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है, कई विपक्षी नेताओं ने इसे तिरंगा का अपमान बताया है।कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर सवाल उठाया, सपा ने इसे राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के दौरान की एक तस्वीर पर विवाद छिड़ गया है। कल्याण सिंह का निधन शनिवार रात 89 साल की उम्र में हो गया था। उनके मुख्यमंत्री रहते ही अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराया गया था।

बहरहाल, उनके निधन पर सभी पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे थे। 

पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने अपने नाम को सार्थक किया और जीवन भर लोगों के लिए काम करते हुए जनकल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जनसामान्य के लिए प्रेरणा का प्रतीक बने। 

तिरंगे के ऊपर पार्टी के झंडे को लेकर विवाद

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी सहित कई और जाने-माने नेता पहुंचे थे। इसी को लेकर एक तस्वीर भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया जिसमें कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा को लपेटा गया है। हालांकि तिरंगा का आधा हिस्सा उसके ऊपर रखे भाजपा के झंडे से ढका हुआ था।

इस तस्वीर के सामने आने के साथ ही विवाद छिड़ गया। कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर सवाल उठाया। वहीं यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने लिखा, 'क्या नये भारत में भारतीय झंडे के ऊपर पार्टी का झंडा रखा ठीक है?'  

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने लिखा, 'तिरंगे के ऊपर पार्टी का झंडा, यह भाजपा है- कोई पछतावा नहीं।'

वहीं, कुछ और यूजर्स ने तिरंगे के ऊपर पार्टी के झंडे को रखे जाने पर ऐतराज जताया है।

बता दें कि कानून के अनुसाप राष्ट्रीय ध्वज और भारत के संविधान का अपमान करने पर अधिकतम तीन साल तक के कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित करने का प्रावधान है।

इस साल की शुरुआत में किसानों की रैली के दौरान भी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज का अनादर हुआ था। किसानों द्वारा लाल किले में प्रवेश के बाद वहां धार्मिक ध्वज फहराने की बात सामने आई थी। भाजपा और केंद्र सरकार ने तब इस मुद्दे पर कहा था कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :Kalyan Singhशशि थरूरShashi Tharoor
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज