लाइव न्यूज़ :

8 जून से खुलेगा नाथुला पास, कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू, सुषमा स्वराज ने लकी ड्रॉ से निकाले यात्रियों के नाम

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 8, 2018 17:04 IST

विदेश मंत्रालय ने कंप्यूटरीकृत ड्रॉ द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये चुने गए तीर्थयात्रियों के नाम की घोषणा की। इस वर्ष की तीर्थयात्रा के लिये निकाले गए ड्रॉ की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। 

Open in App

नयी दिल्ली, 8 मई: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हो जाने की घोषणा की है। उनके अनुसार नाथुला पास खोल दिए गए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया, 'मैंने चीन के विदेश मंत्रालय को बताया दो देशों के रिश्ते तब तक नहीं सुधर सकते जब तक दोनों देशों के लोगों में आपसी सामंजस्य ना हो। पिछली यात्रा के दौरान नाथुला पास बंद कर दिए गए थे। यह ठीक नहीं हुआ था।'

इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने कंप्यूटरीकृत ड्रॉ द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये चुने गए तीर्थयात्रियों के नाम की घोषणा की। इस वर्ष की तीर्थयात्रा के लिये निकाले गए ड्रॉ की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। 

स्वराज ने कहा , ‘‘जिन लोगों का नाम कंप्यूटरीकृत ड्रॉ में आया है उन्हें एसएमएस और ईमेल के जरिये भी सूचित किया जाएगा। ड्रॉ के बाद तीर्थयात्री अपने जत्थे के बदलाव के लिये ऑनलाइन या निर्दिष्ट फोन नंबरों पर कॉल कर अनुरोध कर सकते हैं। ’’ 

8 जून से शुरू हो रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा की चार महीने की यात्रा अवधि आठ जून से शुरू हो रही है। आवेदकों की अपने परिवार के सदस्यों को लेकर चिंता को देखते हुये परिवार के चार सदस्य भी उसी जत्थे में जा सकेंगे। (जरूर पढ़ेंः गोरखपुरः बीजेपी की हार ने लगाया सीएम योगी की साख पर बट्टा, ये पांच फैक्टर जिम्मेदार)

पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी पहली बार आवेदन कर रहे लोगो , चिकित्सकों और विवाहित युगलों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

यात्रा के दौरान 60-60 तीर्थयात्रियों वाले 18 जत्थे लीपूलेख मार्ग से जाएंगे, जबकि 50-50 तीर्थयात्रियों वाले 10 जत्थे नाथू ला मार्ग से जाएंगे। नाथू ला मार्ग को ज्यादा दुर्गम माना जाता है।

टॅग्स :सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतइस दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, इंतजार हुआ खत्म, सामने आई तारीख

भारतविवेक शुक्ला का ब्लॉग: दिल्ली पर फिर कायम हुआ महिला राज

ज़रा हटकेPak returned Geeta: छोरी ने गाड़े झंडे, 600 में से 411 अंक, पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने किया कमाल, नौकरी दो...

भारतHappy Women's Day 2024 Wishes: महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज