लाइव न्यूज़ :

काबुल आत्मघाती हमला: सिरसा का दावा, गुरुद्वारा 'करते परवान' में ठहरे लोग सुरक्षित

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:00 IST

Open in App

काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए दो आत्मघाती धमाकों के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि काबुल के 'करते परवान' गुरुद्वारे में शरण लेने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य सुरक्षित हैं। सिरसा ने सोमवार को कहा था कि अफगानिस्तान का नियंत्रण तालिबान के हाथों में जाने के बाद कई हिंदुओं और सिखों ने करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली थी। सिरसा ने ट्वीट किया, '' गुरुद्वारा करते परवान में शरण लेने वाले सभी अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं।'' रिपोर्ट के अनुसार, दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को काबुल हवाईअड्डे के पास भीड़ को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए। उन्होंने ट्वीट किया, '' मैंने अभी काबुल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष एस गुरनाम सिंह के साथ फोन पर बात की, जिन्होंने मुझे बताया कि आज काबुल में जहां विस्फोट हुआ है, कल वे ठीक उसी स्थान पर थे। हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि कल इस तरह की घटना नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

भारतदिल्ली में 15 साल से पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर नहीं दिया जाएगा ईंधन

भारतDelhi CM Oath: प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत ये नेता लेंगे आज मंत्री पद की शपथ; सामने आई दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट

भारतHaryana Assembly Election 2024: पहली सूची आते ही भाजपा को झटका, MLA लक्ष्मण नापा समेत 2 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज