लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के पेरिस में दिए बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना, बोले- "छोटी मानसिकता वाले लोग..."

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2023 09:54 IST

पेरिस में पीओ विश्वविद्यालय में, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उनके कार्यों में "कुछ भी हिंदू नहीं" है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कसा तंज पेरिस में राहुल गांधी ने जी20 पर बयान दिया सिंधिया ने कहा कि छोटी मानसिकता वाले लोग विदेश में देश की आलोचना करते हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय विदेश दौरे पर हैं और पेरिस में उनके दिए एक बयान से भारत में राजनीति गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग छोटी मानसिकता वाले हैं जो जी20 से जलते हैं और विदेशी धरती पर इसकी आलोचना करते हैं। 

दरअसल, पेरिस में साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में शनिवार को बातचीत के दौरान गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उसके लिए वह कुछ भी कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी हिंदू नहीं है और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

राहुल गांधी ने इस बयान के सामने आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जब भारत वैश्विक मंच पर चमकता है तो कुछ पार्टियां बेचैन हो जाती हैं... कुछ लोगों की मानसिकता खुद को सुधारने के बजाय दूसरों को नीचा दिखाने की होती है।

इसके तहत भारत ने सफल G20 का आयोजन किया।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व... वैश्विक नेताओं ने किया 'भारत दर्शन', देखी इसकी आर्थिक और आध्यात्मिक ताकत... कुछ छोटी मानसिकता वाली पार्टियां सफल G20 से जलती हैं और विदेशी धरती पर इसकी आलोचना करती हैं। भारत की जनता ने इसे पहचान लेंगे और उन्हें तीसरी बार सबक सिखाएंगे।

सिंधिया ने कहा कि भारत के लोग ऐसी "नकारात्मक ताकतों" से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें लगातार तीसरी बार सबक सिखाएंगे।

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiaराहुल गांधीकांग्रेसजी20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज