लाइव न्यूज़ :

WATCH: स्वागत के दौरान कार्यकर्ता ने गलती से औवसी के मुंह पर डाला शॉल, इस पर आपा खो बैठे AIMIM प्रमुख

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2023 17:27 IST

अकोला पहुंचने के बाद जब एआईएमआईएम प्रमुख अपने वाहन से बाहर निकले तो कार्यकर्ता ने अनजाने में उनके चेहरे पर शॉल डाल दिया, जिसके बाद औवेसी उस कार्यकर्ता पर भड़क गए। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वागत के दौरान कार्यकर्ता ने अनजाने में ओवेसी के चेहरे पर शॉल डाल दियाजिसके बाद औवेसी कार्यकर्ता पर भड़क गएउन्होंने गुस्से में कार्यकर्ता का शॉल फेंक दिया

अमरावती: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को अमरावती में एक रैली को संबोधित किया, जब उन्होंने रविवार (25 जून) को अकोला का दौरा किया तो उनके लिए एक अजीब क्षण था। अकोला पहुंचने के बाद जब एआईएमआईएम नेता अपने वाहन से बाहर निकले तो कार्यकर्ता ने अनजाने में ओवेसी के चेहरे पर शॉल डाल दिया, जिसके बाद औवेसी कार्यकर्ता पर भड़क गए। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवेसी एक शख्स पर भड़क जाते हैं जो उन्हें शॉल देकर स्वागत करने की कोशिश करता है, हालांकि, कार्यकर्ता गलती से शॉल ओवेसी के चेहरे पर डाल देता है जिससे वह काफी नाराज हो जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ओवैसी की कार रुकी, बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थक नारे लगाने लगते हैं और बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हैं। जैसे ही ओवैसी कार से बाहर निकलते हैं, उनके समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। 

इसी दौरान एक उत्साही समर्थक शॉल लेकर आगे आता है और ओवेसी का सम्मान करना चाहता है। हालांकि, समर्थक ओवेसी के चेहरे पर शॉल डाल देता है। इस पर ओवैसी को तेज गुस्सा आ जाता है और वह शॉल नीचे फेंक देते हैं। इसी दौरान वह कार्यकर्ता से कुछ कहते भी नजर आते हैं। 

बाद में, औवेसी ने रविवार (25 जून) को अमरावती में एक रैली को संबोधित किया और राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मीडिया के एक वर्ग और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग मुसलमानों को "देश से प्यार नहीं करने वाला" साबित करने पर तुला हुआ है और यहां तक कि उन्हें अमरावती में बहस की चुनौती भी दी है।

ओवैसी ने लुकमान सुलेमान अंसारी के मामले का उल्लेख किया, जिन्हें 8 जून को मवेशियों को ले जाने के लिए महाराष्ट्र के इगतपुरी में गोरक्षकों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया था। अंसारी लापता हो गया था और दो दिन बाद उसका शव मिला था। औवेसी ने कहा कि फड़नवीस औरंगजेब के बारे में बोल रहे थे। ओवैसी ने फड़नवीस से सवाल पूछे और कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को इसके बजाय मौजूदा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएममहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप