लाइव न्यूज़ :

जुलाई-सितंबर तिमाही में 78000 लोगों को मिला ‘अस्थायी’ रोजगार, आईएसएफ ने रिपोर्ट में कहा-नई नौकरियां 7.3 प्रतिशत बढ़ीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 18:00 IST

इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की अस्थायी रोजगार रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मजबूत त्योहारी सीजन और सभी क्षेत्रों में बढ़ती मांग से उत्साहित आईएसएफ के सदस्यों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 78,000 रोजगार दिए, जो पिछली अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत की बढ़त है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नई नौकरियों का संयोजन हैं।सितंबर तिमाही में मामूली 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पर्यटन, बीमा, बुनियादी ढांचा में मांग बढ़ने से नई नौकरियां 7.3 प्रतिशत बढ़ीं।

नई दिल्लीः देश में अस्थायी रोजगार उद्योग (फ्लेक्सी स्टॉफिंग इंडस्ट्री) ने इस वर्ष जुलाई-सितंबर की तिमाही में 78,000 कामगारों को जोड़ा है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। फ्लेक्सी स्टाफिंग से तात्पर्य अस्थायी रूप से रोजगार या किसी परियोजना के लिए कर्मचारियों को रखने से है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी क्षेत्रों में मांग में वृद्धि से नौकरियों की संख्या बढ़ी है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की अस्थायी रोजगार रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मजबूत त्योहारी सीजन और सभी क्षेत्रों में बढ़ती मांग से उत्साहित आईएसएफ के सदस्यों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 78,000 रोजगार दिए, जो पिछली अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत की बढ़त है।’’

इसमें कहा गया है कि जुलाई-सितंबर में नए अस्थायी रोजगार सामान्य क्षेत्र और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नई नौकरियों का संयोजन हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल सितंबर तिमाही में आईटी क्षेत्र को छोड़कर सामान्य क्षेत्र... रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली वस्तुओं (एफएमसीजी), ई-कॉमर्स, विनिर्माण, खुदरा, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग, आतिथ्य, पर्यटन, बीमा, बुनियादी ढांचा में मांग बढ़ने से नई नौकरियां 7.3 प्रतिशत बढ़ीं। आईटी क्षेत्र में नई नौकरियां दबाव में रहीं और सितंबर तिमाही में मामूली 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

टॅग्स :नौकरीभारत सरकारनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज