लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में जेपी नड्डा बोले- अमेरिका में केवल 67% टीकाकरण हुआ है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में 220 करोड़ कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 17:04 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के उडुपी में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अभी भी मास्क पहनते हैं क्योंकि अमेरिका में केवल 67% टीकाकरण हुआ है। लेकिन भारत में 220 करोड़ कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने कर्नाटक के उडुपी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कियाकहा- हमारी सरकार ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने का काम किया हैकहा- भारत में 220 करोड़ कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है

बेंगलूरू: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के उडुपी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने भारत में कोविड टीकाकरण अभियान की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का जिक्र किया और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

जेपी नड्डा ने कहा, "आप सभी ने अमेरिकी राष्ट्रपति  जो बाइडेन को टेलीविजन पर देखा होगा। वह अभी भी मास्क पहनते हैं क्योंकि अमेरिका में केवल 67% टीकाकरण हुआ है।  लेकिन यहां, मैं देख सकता हूं कि किसी ने मास्क नहीं पहना है और सभी एक-दूसरे के करीब बैठे हैं क्योंकि  पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 220 करोड़ कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है।"

कर्नाटक में कुछ महीने में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और भाजपा को विचारधारा वाली पार्टी बताया।  उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी देश में अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। जिसके पास कैडर है और जिसके पास मास फॉलोइंग है। जो विचार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था, उसी विचार पर चलते हुए 2019 में पीएम मोदी ने धारा 370 को खत्म कर दिया। ये ताकत भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकता में थी।"

बोम्मई सरकार की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, "चाहे किसान की बात हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो, दलितों या जनजातीय भाई-बहनों की बात हो, चाहे युवाओं की बात हो, हमने हर वर्ग के लिए काम काम किया है। विकास के मामले में हमारी सरकार ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने का काम किया है।"

जेपी नड्डा ने कहा ने कहा कि भारत अकेला देश है जिसने यूक्रेन के युद्ध में अपने बच्चों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व तैयारी की और वहां फंसे लोगों को निकाल कर वापस देश लाए। कर्नाटक के लिए बजट में विशेष पैकेज के बारे में बताते हुए नड्डा ने कहा, "इस बार के यूनियन बजट में  कर्नाटक के लिए पिछले साल के मुकाबले 5 हजार करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए हैं। इसी तरह अपर भद्रा प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट बनाने के लिए एलॉटमेंट किया गया है। वहीं फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट में कर्नाटक नंबर वन पर खड़ा है।" 

टॅग्स :जेपी नड्डाकर्नाटकBJPजो बाइडनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह