लाइव न्यूज़ :

2019 का रेमन मैगसायसाय अवार्ड से सम्मानित हुए पत्रकार रवीश कुमार

By भाषा | Updated: September 9, 2019 17:17 IST

फिलीपीन की राजधानी मनीला में पुरस्कार ग्रहण करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय मीडिया संकट की स्थिति में है और यह संकट एकाएक या आकस्मिक नहीं हुआ है बल्कि व्यवस्थित तरीके से इसे अंजाम दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि मीडिया में संकट का मूल्यांकन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलीपीन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रहे रेमन डेल फिएरो मैगसायसाय के नाम पर 1957 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी।रेमन मैगसायसाय पुरस्कार एशिया का सर्वोच्च सम्मान है और हर साल एशिया के लोगों या संगठनों को दिया जाता है।

चर्चित भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को सोमवार को एशिया का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रेमन मैगसायसाय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया ‘संकट’ की अवस्था में है और यह अचानक या आकस्मिक नहीं हुआ है बल्कि सुनियोजित तरीके से इसे अंजाम दिया गया है। रेमन मैगसायसाय अवार्ड के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि एनडीटीवी इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर और भारत के प्रभावशाली टीवी पत्रकारों में एक कुमार (44) अपनी खबरों में आम लोगों की समस्याओं को तरजीह देते हैं।

फिलीपीन की राजधानी मनीला में पुरस्कार ग्रहण करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय मीडिया संकट की स्थिति में है और यह संकट एकाएक या आकस्मिक नहीं हुआ है बल्कि व्यवस्थित तरीके से इसे अंजाम दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि मीडिया में संकट का मूल्यांकन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

कुमार समेत पांच लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गयी थी। वर्ष 2019 के रेमन मैगसायसाय पुरस्कार के अन्य विजेताओं में म्यांमा से को स्वे विन, थाइलैंड से अंगखाना नीलापिजीत, फिलीपीन से रेमोंडो पुजेंटे कयाबिब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग की का नाम शामिल है।

फिलीपीन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रहे रेमन डेल फिएरो मैगसायसाय के नाम पर 1957 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। रेमन मैगसायसाय पुरस्कार एशिया का सर्वोच्च सम्मान है और हर साल एशिया के लोगों या संगठनों को दिया जाता है।

बिहार के जितवारपुर गांव में जन्मे कुमार 1996 में नयी दिल्ली टेलीविजन नेटवर्क (एनडीटीवी) से जुड़े थे और रिपोर्टर के तौर पर काम करते हुए आगे बढ़े। रवीश कुमार चैनल पर ‘प्राइम टाइम’ नामक समाचार कार्यक्रम करते हैं । 

टॅग्स :रवीश कुमार रामनाथ गोयनकापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह