लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नए प्रेस सचिव होंगे पत्रकार अजय कुमार सिंह

By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:05 IST

अजय कुमार सिंह की नियुक्ति संविदा के आधार पर फिलहाल एक साल के लिए या फिर अगले आदेश तक के लिए की गयी है। सिंह अशोक मलिक का स्थान लेंगे। मलिक का कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो गया।

Open in App

सरकार ने राजनीतिक विषयों के पत्रकार अजय कुमार सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया। 55 वर्षीय सिंह फिलहाल फर्स्टपोस्ट से जुड़े हुए हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।सिंह की नियुक्ति संविदा के आधार पर फिलहाल एक साल के लिए या फिर अगले आदेश तक के लिए की गयी है। सिंह अशोक मलिक का स्थान लेंगे। मलिक का कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो गया। सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में लखनऊ में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ की। उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘टेलीग्राफ’ के साथ भी काम किया है। बाद में वह दिल्ली में ‘पायनियर’ के साथ भी जुड़े रहे।उन्होंने ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’, ‘स्टार न्यूज’ और ‘न्यूज एक्स’ के साथ भी काम किया है। फर्स्टपोस्ट के साथ बतौर कार्यकारी संपादक जुड़ने से पहले वह ‘गवर्ननेंस नाऊ’ पत्रिका के संपादक थे। बाद में वह वापस निदेशक, संपादक के रूप में ‘गवर्ननेंस नाऊ’ से जुड़े।

टॅग्स :रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, फोटो वायरल

भारतवन नेशन,वन इलेक्शन: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में नई दिल्ली में होगी कमेटी की बैठक, रोडमैप पर होगी चर्चा

भारतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति की पहली बैठक आज

भारत"एक देश-एक चुनाव के लिए संवैधानिक बदलाव की जरूरत", पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा

भारतडॉक्टर विजय दर्डा का ब्लॉग: एकसाथ चुनाव पर विरोध के स्वर क्यों ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप