लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: गिरिराज सिंह ने वामपंथी छात्रों को बताया जिम्मेदार, सिब्बल ने उठाए ये चार अहम सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2020 10:42 IST

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद सोमवार को सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारी केवल वैध पहचान पत्र वाले छात्रों को ही परिसर के अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार छात्रावासों, प्रशासनिक खंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में हुए हिंसा पर गिरिराज सिंह ने वामपंथ को जिम्मेदार ठहराया है।कांग्रेस के वरिष्ट नेता कपिल सिब्बल ने कई सवाल उठाए हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में हुए हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने वामपंथी छात्रों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ट नेता कपिल सिब्बल ने कई सवाल उठाए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा 'वामपंथी छात्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को गुंडागर्दी के केंद्र में बदल दिया है।' वहीं कपिल सिब्बल ने सवाल उठाते हुए कहा 'नकाबपोश लोगों को कैंपस में घुसने कैसे दिया गया? कुलपति ने क्या किया? पुलिस बाहर क्यों खड़ी थी? गृह मंत्री क्या कर रहे थे? सिब्बल ने आगे कहा कि ये सभी सवालों के उत्तर नहीं है। यह एक स्पष्ट साजिश है। इस मामले में जांच की जरूरत है।

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात हिंसा की घटना को शर्मनाक बताते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। मायावती ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, "जेएनयू में छात्रों एवं शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति-निन्दनीय एवं शर्मनाक। केन्द्र सरकार को इस घटना को अति-गम्भीरता से लेना चाहिये। साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच हो, तो यह बेहतर होगा।" 

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद सोमवार को सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारी केवल वैध पहचान पत्र वाले छात्रों को ही परिसर के अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार छात्रावासों, प्रशासनिक खंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मीडिया सहित किसी भी बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गये, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)गिरिराज सिंहकपिल सिब्बलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज