लाइव न्यूज़ :

JNU Protest: बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदर्नकारियों का किया समर्थन कहा- आज के युवा सिखा रहे हैं हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 18:00 IST

देशभर में जेएनयू हिंसा के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमसब को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सिखा रही है। जिससे प्रदर्शनकारियों और युवाओं की आवाज और बुलंद होती है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आज की युवा पीड़ी हमसब को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सिखा रही है।जस्टिस धर्माधिकारी ने कहा  'आजकल सभ्य समाज के लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना शुरू कर चुके हैं।

देशभर में जेएनयू हिंसा के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमसब को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सिखा रही है। जिससे प्रदर्शनकारियों युवाओं की आवाज और बुलंद होती है।  कोर्ट ने  बुधवार ( 8 जनवरी) को एक एनजीओ की याचिका को सुनने के दौरान ये बात कही थी। 

'टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक खबर के अनुसार जस्टिस धर्माधिकारी ने कहा  'आजकल सभ्य समाज के लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना शुरू कर चुके हैं और वे जान गए हैं कि इससे उनकी आवाज मजबूत होती है।'

हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट का ये बयान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर देशभर में उनके खिलाफ उठ रही आवाज के बीच में आया है। दीपिका पादुकोण जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा का विरोध करने प्रदर्शन में गई थीं। साथ ही छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कई बड़े राजनेताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों ने सपोर्ट किया।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी जेएनयू मारपीट विवाद पर बयान सामने आया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को केंद्र सरकार जैसा ऑर्डर देती वह उसी तरह कार्रवाई करती है। जेएनयू में हुई हिंसा को रोक ना पाने में दिल्ली पुलिस की कोई गलती नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस को कहा जाए कि रेप नहीं होने चाहिए तो ऐसा ही होगा। उन्हें आदेश मानना पड़ता है, वरना उनकी नौकरी चली जाएगी। केजरीवाल ने यह बात अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कही। साथ ही उन्होंने बीजेपी और एमसीडी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल एमसीडी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमहाराष्ट्रजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया