लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्रावास फीस वृद्धि : एचआरडी पैनल ने बैठकें पूरी कीं, एक सप्ताह के भीतर सौंपेगी सिफारिश

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:56 IST

पैनल अपनी सिफारिशें अगले सप्ताह सौंपेगा। इस तीन सदस्यीय पैनल में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष वीएस चौहान, एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे और यूजीसी के सचिव रजनीश जैन शामिल हैं। तीनों शुक्रवार को जेएनयू पहुंचकर छात्र संघ के प्रतिनिधियों से मिले।

Open in App
ठळक मुद्देहमने छात्र संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत की और इस संबंध में उनकी राय ली।बैठक दो घंटे चली जिसमें हमने प्रशासन और छात्रों के बीच मनमुटाव के कारणों पर चर्चा की।

फीस बढ़ने को लेकर जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त पैनल ने आज विश्वविद्यालय पहुंचकर इस मुद्दे पर पक्षों के साथ बातचीत की।

पैनल अपनी सिफारिशें अगले सप्ताह सौंपेगा। इस तीन सदस्यीय पैनल में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष वीएस चौहान, एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे और यूजीसी के सचिव रजनीश जैन शामिल हैं। तीनों शुक्रवार को जेएनयू पहुंचकर छात्र संघ के प्रतिनिधियों से मिले।

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर समिति के एक सदस्य ने बताया, ‘‘हमने छात्र संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत की और इस संबंध में उनकी राय ली। बैठक दो घंटे चली जिसमें हमने प्रशासन और छात्रों के बीच मनमुटाव के कारणों पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि यह अंतिम बैठक थी और हमने सभी पहलुओं को सुना है। अब हम एक सप्ताह के भीतर अपनी सिफारिश सौपेंगे। वीएस चौहान ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बातचीत सकारात्मक रही लेकिन अंतिम फैसला जेएनयू प्रशासन को लेना है। हम सिफारिशें जल्दी सौंप देंगे।’’

मंत्रालय ने सोमवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। इसका काम विश्वविद्यालय में हालात सामान्य करने और पिछले तीन सप्ताह से फीस वृद्धि को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की समस्या का समाधान निकालना है। पैनल के साथ जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों, छात्र काउंसलर और छात्रावास अध्यक्षों की बैठक बुधवार को मंत्रालय में हुई थी। पैनल ने जेएनयू शिक्षक एसोसिएशन के सदस्यों और सभी संकायों के डीन से भी मुलाकात की है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज