लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हमलाः केंद्रीय मंत्री ने कहा, कुछ दंगाइयों की पहचान कर ली गई है, घायल हुए थे 51 लोग

By भाषा | Updated: February 6, 2020 20:27 IST

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि हमले में शामिल कुछ दंगाइयों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया, ‘‘पांच जनवरी 2020 को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नकाबपोश लोगों द्वारा किए गए हमले में 51 व्यक्तियों को चोटें आईं और कुछ निजी कारों तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचा। छात्रों और अध्यापकों पर यह हमला छड़ों और लाठियों से किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देगृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि हमले के संबंध में छह जनवरी को वसंत कुंज उत्तर थाने में एक और मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने जेएनयू परिसर के अंदर और बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती सहित ऐहतियाती कदम उठाए हैं।

सरकार ने बताया कि जनवरी की शुरुआत में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नकाबपोश लोगों द्वारा किए गए हमले में 51 व्यक्तियों को चोटें आईं और कुछ निजी कारों तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में शामिल कुछ दंगाइयों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया, ‘‘पांच जनवरी 2020 को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नकाबपोश लोगों द्वारा किए गए हमले में 51 व्यक्तियों को चोटें आईं और कुछ निजी कारों तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचा। छात्रों और अध्यापकों पर यह हमला छड़ों और लाठियों से किया गया।’’

रेड्डी ने बताया कि हमले के संबंध में छह जनवरी को वसंत कुंज उत्तर थाने में एक और मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल कुछ दंगाइयों की पहचान कर ली गई है। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू परिसर के अंदर और बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती सहित ऐहतियाती कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया ‘‘जेएनयू ने सूचित किया है कि उन्होंने परिसर में चौबीसों घंटे 277 निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं।’’ रेड्डी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना के अनुसार, अक्टूबर 2019 से जेएनयू के विद्यार्थी छात्रावास फीस में वृद्धि और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नए सेमिस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रोकने के लिए विद्यार्थियों ने तीन और चार जनवरी 2020 को जेएनयू परिसर के भीतर सीआईएस सेंटर के सर्वर सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया था तथा मारपीट एवं हिंसा में लिप्त हो गए। गृह राज्य मंत्री के अनुसार ‘‘जेएनयू से प्राप्त शिकायतों के आधार पर वसंत कुंज उत्तरी पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीसंसद बजट सत्रगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार