लाइव न्यूज़ :

यूपी के युवकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कश्मीर में नौकरी का लालच देकर कराई गई पत्थरबाजी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 21, 2018 17:01 IST

युवकों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीस हजार रुपये महीने के वेतन पर टेलर की नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बुलाने वालों ने पत्थरबाजी की ट्रेनिंग लेने पर मजबूर कर दिया। 

Open in App

श्रीनगर, 21 जून:  उत्तर प्रदेश के दो युवकों ने कश्मीर में पत्थरबाजी को लेकर ऐसा खुलासा किया है। जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यूपी के युवकों के मुताबिक कश्मीर में उन्हें नौकरी का लालच देकर बुलाया गया था लेकिन उनसे पत्थरबाजी कराई गई। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक, बागपत और सहारनपुर के दो युवकों को यह ऑफर दिया गया था। 

युवकों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीस हजार रुपये महीने के वेतन पर टेलर की नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बुलाने वालों ने पत्थरबाजी की ट्रेनिंग लेने पर मजबूर कर दिया।  

दोनों युवकों ने इस बात को कबूल कर लिया था कि जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद नौकरी देने के बजाए हमें सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाजी में लगा दिया गया। टाइम्स नाउ ने एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि कश्मीर घाटी में उन युवकों को जान बचाने के लिए भाग जाने के लिए कहा गया था। 

गैंगवार के डर से सूना पड़ा दिल्ली का यह गांव, 16 साल के लड़के को सरेआम दागी गईं थीं 18 गोलियां

एक युवक ने यह भी कहा, 'शुरुआत में मैंने दो से तीन महीने के लिए टेलर का काम किया, लेकिन इस नौकरी से मैं चिंतित था। जब मैंने वहां से लौटने की गुजारिश की, तो इन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद हमें चोरी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। फिलहाल यूपी पुलिस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय में कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी के मामलों में काफी तेजी देखी गई है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार रमजान में युद्धविराम (17 मई से 16 जून) के दौरान जहां पत्थरबाजी के 107 मामले सामने आए, वहीं 15 अप्रैल से 16 मई के बीच पत्थरबाजी की 258 घटनाएं हुईं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह