लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी ने खुद से कश्मीर में सेवा देना चुना था, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: January 23, 2020 06:54 IST

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मातृभूमि के लिए शहादत देने वाले और वीरता का उदाहरण पेश करने वाले शहीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा याद रखेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए दो सुरक्षाकर्मियों में से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शाहबाज अहमद का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया।दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान अहमद को गोली लगी थी।

दक्षिणी कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए दो सुरक्षाकर्मियों में से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शाहबाज अहमद का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। छह महीने पहले ही अहमद ने कश्मीर में सेवा देना चुना था।

अहमद की पार्थिव देह को हवाई मार्ग से श्रीनगर से बुधवार को मांजकोटे लाया गया। इसके बाद एसपीओ को राजौरी के उनके पैतृक गांव हयातपुरा के कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया।

पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने कहा कि अहमद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रशासन और सेना के जवान वहां मौजूद थे।

दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान अहमद को गोली लगी थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मातृभूमि के लिए शहादत देने वाले और वीरता का उदाहरण पेश करने वाले शहीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा याद रखेगी।’’ इस मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान भी शहीद हो गए और एक आतंकवादी मारा गया है। अंतिम खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी है। 

 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमार्टरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज