लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: गवर्नर ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, श्रीनगर को जाने वाले NH-44 पर नागरिकों के आवागमन पर लगी रोक हटाने का आदेश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 21, 2019 20:21 IST

गवर्नर सत्यपाल मलिक ने राज्य में रक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों के काफिले की आवश्यकता की समीक्षा करने के बाद, जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर आम नागरिक के आवागमन पर लगी बाकी रोक को हटाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों के काफिले की आवश्यकता की समीक्षा की है।राज्यपाल ने फैसला किया है कि 27 मई से जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाले एनएच 44 पर आम नागरिकों के आवागमन की रोक पूरी तरह से हटा ली जाएगी।

जम्मू-कश्मीर की आवाम के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, गवर्नर सत्यपाल मलिक ने राज्य में रक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों के काफिले की आवश्यकता की समीक्षा करने के बाद, जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर आम नागरिक के आवागमन पर लगी बाकी रोक को हटाने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक आने वाले सोमवार (27 मई) से प्रतिबंध को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद आम नागरिक इस रास्ते से आ जा सकेंगे।  

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में हुई समीक्षा में राज्यपाल ने फैसला किया था कि 13 मई से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एक दिन आम नागरिकों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस राजमार्ग पर नागरिकों के आने-जाने पर रोक बीती 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले के बाद लगी थी। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पहले हफ्ते में दो दिन के लिए इस राजमार्ग पर सिविल ट्रैफिक के लिए रोक लगी थी। राजमार्ग पर आम नागरिकों के आवागमन पर रोक लगने के बाद कई स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध किया था। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की संरक्षक और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने आम नागरिकों की राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने की पाबंदी के खिलाफ आवाज उठाई थी। 

वहीं, इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के श्रीनगर-बारामूला हिस्से पर से बीती एक मई को आम नागरिकों के आवागमन से पूरी तरह से पाबंदी हटा ली गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई