लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में चार आतंकवादी बने सिर दर्द, सुरक्षाबलों की सात बटालियनों को दे रहे बार-बार चकमा

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 18, 2019 19:25 IST

किश्तवाड़ में करीब सालभर से चार आतंकी सुरक्षाबलों की सात बटालियनों को चकमा देकर बचने में कामयाब हो रहे हैं। इनके बार-बार बच निकलने के पीछे स्थानीय ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) का हाथ माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चार आतंकियों को दबोचने मशक्कत जारी, चारों करीब सालभर से क्षेत्र में सक्रिय हैं।चारों आतंकियों को दबोचने के लिए सुरक्षाबलों की सात बटालियनों को लगाया गया है लेकिन हर बार दहशतगर्द बच निकलने में कामयाब हो रहे हैं।

जम्मू संभाग के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में करीब एक साल से सुरक्षाबलों की 7 बटालियनें मात्र चार आतंकियों का सफाया अभी तक नहीं कर पाई हैं। ऐसा भी नहीं है कि इन आतंकियों को जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो, बल्कि कश्मीर के अनंतनाग से सटे इस जिले में चारों आतंकी पिछले कई महीनों से इन सुरक्षाबलों को चकमा दे रहे हैं।

दरअसल, किश्तवाड़ जिले में राष्ट्रीय राइफल की तीन बटालियन हैं। दो बटालियन सीआइएसएफ, एक बटालियन सीआरपीएफ और पिछले आठ महीने से एक बटालियन आइटीबीपी की भी तैनात है। इसके अलावा स्पेशल ड्यूटी पर आए सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षाबलों और पुलिस को मिलाकर हजारों सुरक्षाबल किश्तवाड़ में तैनात हैं। इसके अलावा कई गुप्तचर एजेंसियां भी काम कर रही हैं। इसके बावजूद मात्र चार आतंकी किसी के हत्थे नहीं चढ़ रहे। आतंकी हर बार नया प्लान बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर भूमिगत हो जाते हैं।

एक वर्ष के अंतराल में ही किश्तवाड़ में चार बड़ी वारदातें होने से लोग दहशत में हैं। बीते शुक्रवार को हुई वारदात ने तो सबकी आंखें खोल कर रख दीं। आतंकी पूरी रात पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख नासिर के घर में छिपे रहे। दूसरे दिन दिनदहाड़े 11 बजे वहां से कार लेकर फरार हुए और वहां से 10 किलोमीटर दूर कार को खड़ा करके भूमिगत हो गए। ऐसे में सारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आतंकी पुलिस और सुरक्षाबलों की पकड़ में क्यों नहीं आ रहे हैं? कहीं न कहीं यह सुरक्षाबलों और गुप्तचर एजेंसियों की नाकामी की ओर इशारा करता है।

बताया जाता है कि किश्तवाड़ इलाके में प्रमुख रूप से चार आतंकी सक्रिय हैं। इनमें ओसामा बिन जावेद, हारून बानी, नावेद मुश्ताक शाह और जाहिद हुसैन उर्फ मिशन करुसा हैं। चारों ज्यादातर किश्तवाड़ के बौंजुवार, परिवाग और चिराग इलाके में सक्रिय रहते हैं। इनका स्थायी तौर पर कोई ठिकाना नहीं है। यह चारों लगातार स्थान बदलते रहते हैं, जिस कारण उन्हें दबोचना सुरक्षाबलों के लिए मुश्किल हो गया है।

किश्तवाड़ में आतंकी हमलों के बाद आतंकियों के बच निकलने के पीछे के स्थानीय ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) का हाथ माना जा रहा है। सुरक्षाबल और खुफिया एजेंसियां अब इसी थ्योरी पर काम कर रही हैं। एजेंसियों का मानना है कि आतंकी वारदात से पहले ओजीडब्ल्यू से रेकी करवाते हैं। उसके बाद वारदात को अंजाम देने व फरार होने में इन्हीं ओजीडब्ल्यू का सहारा लेते हैं। सुरक्षाबल अब आतंकियों के साथ ओजीडब्ल्यू की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में किश्तवाड़ शहर से कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आतंकवादीटेरर फंडिंगभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा