लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: गृह मंत्रालय ने कहा 9 अगस्त को उपद्रवियों ने की थी पत्थरबाजी, बीबीसी ने कहा- भारत सरकार ने बात मानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 18:56 IST

भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को वापस लेते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है। राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार फिलहाल ये दावा कर रही है कि जम्मू-कश्मीर में हालत सामान्य हैं। बीबीसी द्वारा जारी किए गए एक अन्य वीडियो में कुछ लोगों को भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला विशेष दर्जा खत्म करने के खिलाफ नारेबाजी करते देखा गया।

आर्टिकल 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 9 अगस्त नमाज के बाद कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है। इस बात को गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की अधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस बात की सूचना दी है। इस खबर को जब बीबीसी ने रिपोर्ट की थी तब भारत सरकार ने इससे इनकार कर दिया था। गृह मंत्रालय के बात स्वीकार करने के बाद बीबीसी ने कहा है कि भारत सरकार ने उनकी रिपोर्ट को सच माना है।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता की ओर से ट्वीट कर गया है, ''मीडिया में श्रीनगर के सौरा क्षेत्र में पत्थरबाजी के बारे में कहा गया था। 9 अगस्त को कुछ लोग स्थानीय मस्जिद से नमाज के बाद लौट रहे थे। जिसमें कुछ उपद्रवी लोग भी शामिल थे। उन्होंने ने ही बिना किसी उकसावे के सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी की थी।''

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, सुरक्षाकर्मियों पर की गई पत्थरबाजी के बाद हमारे सुरक्षाकर्मियों बड़े ही संयम के साथ कानून को बयाने रखने की कोशिश की। हम बता दें कि आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद से अभी तक जम्मू कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है।''

बीबीसी न्यूज़ ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कश्मीर के शौरा में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के बाद कुछ लोगों को पत्थरबाजी करते दिखाया गया था। बीबीसी द्वारा जारी किए गए एक अन्य वीडियो में कुछ लोगों को भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला विशेष दर्जा ख़त्म करने के खिलाफ नारेबाजी करते देखा गया।

केन्द्र सरकार फिलहाल ये दावा कर रही है कि जम्मू-कश्मीर में हालत सामान्य हैं। आर्टिकल 370 के हटने के बाद से कुछ दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में दिनचर्या प्रभावित थी। स्कूल-कॉलेज, बाजार, इंटरनेट सब बंद था। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरबीबीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार