लाइव न्यूज़ :

कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, 4 जवान घायल, आरएस पुरा में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 8, 2025 16:18 IST

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।गोलीबारी हुई और एक आतंकवादी मारा गया।सेना के एक अधिकारी समेत दो जवान जख्‍मी हो गए।

श्रीनगरः कश्मीर के कुलगाम इलाके के जंगलों में तीन से चार आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 2 को मार गिराया है जबकि बाकी के साथ मुठभेड़ जारी थी। मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान जख्मी हो गए। दूसरी ओर बीएसएफ ने जम्मू के आरएस पुरा में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। चिनार कोर, भारतीय सेना के मुताबिक सीमा सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया है।

वहीं, एक जूनियर कमीशन अधिकारी समेत चार जवानों के घायल होने की खबर मिली है। फिलहाल आतंकियों की तलाशी का अभियान जोर शोर से जारी है। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने कासो (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाबी कार्रवाई में जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी, जबकि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है।

दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बलों ने देर रात जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ कर्मियों ने कल देर रात एक सीमा स्तंभ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और उसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक सिराज खान (16 वर्ष) पुत्र जाहिद खान ने बताया कि वह पाकिस्तान में गांव 27 चक तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब (पाकिस्तान) का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से पाकिस्तानी 30 रुपये बरामद हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल