लाइव न्यूज़ :

जीतनराम मांझी ने कहा, "कश्मीर में शांति चाहते हैं तो उसे बिहारियों को सौंप दें, सब सही कर देंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2022 15:39 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार पूरी घाटी को बिहारियों के हाथों में सौंप दे, गोलियों की धमक सन्नाटे में बदल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार कश्मीर घाटी को बिहारियों के हाथों में सौंप दे, गोलियों की धमक सन्नाटे में बदल जाएगीजीतनराम मांझी ने कहा कि फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' आतंकियों की साजिश है, बनाने वालों की जांच होफिल्म के कारण घाटी में कल्त-ए-आम और टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं

पटना: जीतनराम मांझी ने केंद्र सरकार से कहा कि अगर कश्मीर में शांति चाहते हैं तो उसे बिहार को सौंप दें, सारी समस्याओं का हल हो जाएगा। जी हां, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र कश्मीर घाटी बिहार को सौंप दे, गोलियों की धमक सन्नाटे में बदल जाएगी।

इसके साथ ही फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' पर हमला करते हुए माझी ने शुक्रवार को कहा कि ये फिल्म आतंकियों की साजिश है और इस फिल्म के जरिए पूरे देश में निर्वासन झेल रहे कश्मीरी पंडितों को डराया गया कि अगर घाटी में जाओगे तो फिर से कल्त-ए-आम होगा और यही कारण है कि कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को बिहार में टैक्य फ्री किये जाने की आलोचना करते हुए कहा, "जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बिहार बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाया कि वो फिल्म को टैक्स फ्री कर दें और हुआ भी वैसा ही। भाजपा के दबाव में राज्य सरकार ने सरकारी खर्चे पर कई कैबिनेट मंत्री और विधायक को यह फिल्म दिखाई और उस समय में भी मैंने स्पष्ट कहा था कि फिल्म आतंकी साजिश का हिस्सा है और मैं आज भी यह बात कह रहा हूं।"

जीतनराम मांझी ने कहा, "मैं तो कहता हूं कि मोदी सरकार फिल्म बनाने वालों की जांच करे, कहीं वो आतंकवादियों के साथ तो संबंध नहीं रखते हैं और अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सिर्फ इसलिए बनाया गया ताकि देशभर में फैले कश्मीरी पंडितों के मन में आतंकियों का डर फिर से पैदा किया जा सके जो घाटी में दोबारा लौटना चाहते हैं। यही नहीं फिल्म ने सबसे बुरा असर तो कश्मीरी हिंदूओं पर डाला है, जो इस समय भी घाटी में रह रहे हैं। फिल्म के जरिये उन्हें धमकी दी गई कि अगर वो कश्मीर नहीं छोड़ते हैं तो इसका परिणाम बहुत भयानक होगा। सबने देखा कि दहशत पैदा करने के लिए आंतकियों किस तरह से बिहारी मजदूरों की हत्याएं की।"

बिहार में एनडीए गुट में शामिल जीतनराम मांझी ने कहा, "केंद्र अगर घाटी में शांति बनाए रखने के लिए गंभीर है तो उसे कश्मीर बिहारी लोगों को सौंप देना चाहिए, घाटी में फौरन शांति कायम हो जाएगी।"

मालूम हो कि बीते गुरुवार को कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने एक बिहारी मजदूर की हत्या कर दी। बिहार का रहने वाला दिलखुस बडगाम में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता था। आतंकी हमले में दिलसुख तो मारा गया साथ ही एक अन्य प्रवासी मजदूर भी आतंकियों की गोली से घायल हो गया है। बडगाम के आतंकी हमले के अलावा गुरुवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बीते कुछ रोज में आतंकियों की बढ़ी हिंसक गतिविधियों के कारण गंभीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की और केंद्रीय सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में और लेजी लाने का दिशा-निर्देश दिया। (समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारद कश्मीर फाइल्सपटनानीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार