लाइव न्यूज़ :

Jitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं करेगा?, जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी को एंटी नेशनल करार दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2024 17:15 IST

Jitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: नरेंद्र मोदी के रहते किसी भी राहुल गांधी की हैसियत नहीं है कि देश से आरक्षण खत्म कर दे।

Open in App
ठळक मुद्देJitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।Jitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: ऐसा नेता भारत का नेता कैसे हो सकता है?Jitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: बाहर में भारत को नीचे करके वे क्या दिखाना चाहते हैं?

Jitan Ram Manjhi-Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा अपने अमेरिका दौरे के दौरान ने एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एंटी नेशनल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पर मुकदमा होना चाहिए। उनका व्यवहार देशद्रोह जैसा है। उन्हें देश के बाहर जाकर घर की बात नहीं करनी चाहिए थी। मांझी ने एक्स पर लिखा है कि “कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वे विपक्ष के नेता संसद में हैं। भारत के विपक्ष के नेता नहीं हैं।

भारत में हम अलग-अलग दल के लोग चुनाव लड़ते हैं, लेकिन बाहर देश के मामले में हम एक हैं। वह इसे क्यों नहीं समझते हैं? बाहर में भारत को नीचे करके वे क्या दिखाना चाहते हैं? ऐसा नेता भारत का नेता कैसे हो सकता है? हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

वहीं आरक्षण के मुद्दे पर मांझी ने कहा कि जहां तक बात आरक्षण की है तो नरेंद्र मोदी के रहते किसी भी राहुल गांधी की हैसियत नहीं है कि देश से आरक्षण खत्म कर दे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि हर दस साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए।

इस प्रकार अब तक छह बार समीक्षा हो जानी चाहिए थी, लेकिन हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो मंडल आयोग को लागू करने के विरोध में थी। वहीं, झारखंड में हम पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में मांझी ने कहा कि यहां हम देख रहे हैं। हम यहां चुनाव लड़ेंगे। अपना दावा एलायंस के सामने रखेंगे।

टॅग्स :जीतन राम मांझीराहुल गांधीअमेरिकाUSAसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल