लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी ने बोला नीतीश कुमार सरकार पर हमला, पेश किया बिहार की एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2018 21:05 IST

इस दौरान उन्होंने  लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन में रामविलास पासवान की एंट्री नहीं हो सकती है। रामविलास पासवान के महागठबंधन में आने का मैं विरोध करूंगा।

Open in App

पटना, 31 जुलाई। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज सूबे की एनडीए सरकार की सालभर के कार्यों की विफलताओं पर रिपोर्ट पेश किया।

इस दौरान उन्होंने  लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन में रामविलास पासवान की एंट्री नहीं हो सकती है। रामविलास पासवान के महागठबंधन में आने का मैं विरोध करूंगा।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी का अपना व्यक्तिगत विचार हो सकता है कि रामविलास महागठबंधन में आएं। मांझी ने कहा कि रामविलास का दलितों से कोई लेना-देना नहीं है।

उनके बेटे चिराग कुछ बोलते हैं और रामविलास कुछ बोलते हैं। ऐसे में उनकी मंशा क्या है? नहीं मालूम। उन्होंने पासवान को दलितों का शोषक करार देते हुए कहा कि दलितों की चिंता उनको नहीं है। पासवान दलितों के नाम पर केवल सत्ता में बने रहना जानते हैं।

मांझी ने अपने रिपोर्ट कार्ड के जरिये  जमकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लायक नहीं है।

उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश ने पिछले एक साल मे कोई काम नहीं किया। इस लिये कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार की विफलताओं को उजागर किया। मांझी ने नीतीश कुमार के एक साल के रिपोर्ट कार्ड का नाम ‘एक साल बुरा हाल’ रखा है।

रिपोर्ट कार्ड के मुख्य पेज पर छपा है कि, दंगाइयों की बहार है नीतीश कुमार हैं। वहीं मुजफ्फरपुर बलिका अल्पवास गृह मामले की जांच हाईकोर्ट के निगरानी में करने की मांग की।

मांझी ने नीतीश सरकार को मुजफ्फरपुर मामले को लेकर सीधे-सीधे आरोपी बनाया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नितीश कुमारजनता दल (यूनाइटेड)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार