लाइव न्यूज़ :

Jhotwara Results 2023: राज्यवर्धन राठौड़ की सीट फंसी, झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस के अभिषेक चौधरी आगे

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2023 13:06 IST

चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक, झोटवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के अभिषेक चौधरी लीडिंग पोजिशन में है। वहीं भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रुझान में पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देताजा रूझान के अनुसार, झोटवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के अभिषेक चौधरी लीडिंग पोजिशन में हैजबकि भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रुझान में पीछे चल रहे हैं200 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 115 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है

झोटवाड़ा: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। बीजेपी 115 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है। हालांकि राज्य की हाई प्रोफाइल झोटवाड़ा सीट में पेंच फंसा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रुझान में पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के अभिषेक चौधरी आगे हैं। चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक, झोटवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के अभिषेक चौधरी लीडिंग पोजिशन में है। 

दरअसल, झोटवाड़ा राजस्थान के 200 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। यह राज्य के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 25 नवंबर, 2023 को एक ही चरण में 199 सीटों पर मतदान हुआ था। भारत के चुनाव आयोग ने एक शेष सीट के लिए चुनाव पुनर्निर्धारित किया है, जिसे करणपुर (श्रीगंगानगर जिले) में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।

आपको बता दें कि पभारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान की झोटवाड़ा सीट पर 71 फीसदी मतदान हुआ। 2023 का राजस्थान विधानसभा चुनाव मोटे तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच दोतरफा मुकाबला है। कांग्रेस ने झोटवाड़ा सीट से अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को अपना उम्मीदवार चुना है। कांग्रेस के लालचंद कटारिया 2018 विधानसभा चुनाव के विजेता के रूप में उभरे। बीजेपी के राजपाल सिंह शेखावत उपविजेता रहे। 

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौड़BJPराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट