लाइव न्यूज़ :

सबकी प्यास बुझाने वाला जेहलम दरिया खुद पानी के लिए लिए प्यासा, जलस्तर आधा फीट रह गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 2, 2025 07:10 IST

उनका कहना था कि हमने पिछले वर्षों में इससे भी बदतर स्थिति देखी है, लेकिन अगर यह सूखा जारी रहा तो हमें खासकर दूरदराज और कृषि क्षेत्रों में कमी देखने को मिल सकती है।

Open in App

कितनी हैरानगी की बात है कि कश्मीर के लोगों की प्यास बुझाने वाला जेहलम दरिया अब अपनी ही प्यास नहीं बुझा पा रहा है क्योंकि सूखे के हालात के कारण उसका जलस्तर सिर्फ आधा फुट रह गया है। यह सच है कि कश्मीर वादी में लंबे समय से सूखा जारी है, जिससे जेहलम नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

आज सुबह सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संगम में जलस्तर सिर्फ 0.57 फीट था, जो बाढ़ की चेतावनी के 21 फीट के निशान से काफी नीचे था। अन्य गेजों ने भी कम रीडिंग दर्ज की गई। इसके मुताबिक, मुंशी बाग (2.47 फीट), अशम (2.57 फीट), और पंपोर (-1.29 मीटर)। जबकि डेटा के अनुसार, वुलर झील का जलस्तर 1574.97 मीटर दर्ज किया गया, जो इसके औसत स्तर 1578.00 मीटर से काफी नीचे है।

सहायक नदियां भी तनाव के संकेत दे रही हैं, वाची में रामबियारा नाला -0.43 मीटर, बटकूट में लिद्दर नाला 0.30 मीटर और डोडरहामा में सिंध नाला 1.05 मीटर तक गिर गया है।

स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ केंग के बकौल, हालांकि स्थिति अभी भी चिंताजनक नहीं है, लेकिन अगर जुलाई तक सूखे की स्थिति बनी रही तो स्थिति और खराब हो सकती है। उनका कहना था कि हमने पिछले वर्षों में इससे भी बदतर स्थिति देखी है, लेकिन अगर यह सूखा जारी रहा तो हमें खासकर दूरदराज और कृषि क्षेत्रों में कमी देखने को मिल सकती है। वे कहते थे कि जुलाई एक लंबा महीना है और हम केवल यही उम्मीद कर सकते हैं कि मानसून समय पर आए।

इस बीच, मौसम विभाग (एमईटी) श्रीनगर ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 1 से 5 जुलाई के बीच छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और 6 से 8 जुलाई के बीच कई स्थानों पर ऐसी गतिविधि हो सकती है।

विभाग का कहना था कि कई इलाकों में निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलवामा के निवासी गुलाम नबी कहते थे कि हमारे गांव में सिंचाई चैनल सूख रहा है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। बेमिना, श्रीनगर के स्थानीय निवासी इश्फाक कहते थे कि उन्हें इन दिनों बहुत कम पानी मिल रहा है। वे कहते थे कि हम टैंकर सप्लाई पर कब तक जीवित रहेंगे? स्थिति बदतर होती जा रही है।

जैसा कि पहले ही बताया गया था कि मुख्य अभियंता जल शक्ति कश्मीर, ताज मोहम्मद चौधरी ने कहा कि विभाग सक्रिय रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा है और विभिन्न शहरी क्षेत्रों में पानी के टैंकर तैनात किए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरWater Resources Departmentभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?