लाइव न्यूज़ :

झारखंड विकास मोर्चा ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे MLA प्रदीप यादव को भी दिया टिकट

By भाषा | Updated: November 13, 2019 00:33 IST

महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे लेकिन अपनी पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे और हाल में उन्हें उच्च न्यायालय से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है। झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion: 10 विधायक बनेंगे मंत्री?, झामुमो के 5, कांग्रेस के 4 और राजद के 1 एमएलए होंगे हेमंत सोरेन के साथी!, देखिए संभावित सूची

भारतFact Check: क्या सीएम हेमंत सोरेन ने ‘मुफ्त कफन’ देने की बात की?, जानें वायरल वीडियो सच्चाई

भारतHemant Soren Cabinet Decisions: डीजीपी पद पर बहाल अनुराग गुप्ता, हटाए गए मंजूनाथ भजंत्री होंगे रांची के उपायुक्त?, शपथ के साथ ही एक्शन में हेमंत सोरेन

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास