लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड में झमाझम वोट, शाम 05 बजे तक 38 सीट पर 67.59 प्रतिशत मतदान, देखें जिलेवार आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 18:42 IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: 12 जिलों के 14,218 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चला।

Open in App
ठळक मुद्दे31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो गया।कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हासिल करने की कोशिश कर रहा है। मतदान शांतिपूर्ण रहा।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 38 विधानसभा सीट पर 67.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। झारखंड विधानसभा में 81 सीट हैं और पहले चरण में 13 नवंबर को वोट पड़े थे। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चला। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो गया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के तहत 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ।

हालांकि इन सभी स्थानों पर मतदान संपन्न होने के तय समय से पूर्व कतार में लगे लोगों को उनके मताधिकार के प्रयोग का समय प्रदान किया गया। झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत 'इंडिया' गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ शाम पांच बजे तक 38 विधानसभा सीट पर 67.59 मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र थे, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

इससे पहले निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अपराह्न तीन बजे तक के मतदान के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 69.31 प्रतिशत मतदान पाकुड़ जिले में हुआ, इसके बाद जामताड़ा में 68.24 प्रतिशत, रामगढ़ में 66.02 प्रतिशत तथा रांची जिले में 65.84 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, दुमका में 64.79 प्रतिशत, देवघर में 64.55 प्रतिशत, गोड्डा में 62.91 प्रतिशत, साहेबगंज में 60.08 प्रतिशत, हजारीबाग में 58.16 प्रतिशत और बोकारो में 56.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीन बजे तक सबसे कम मतदान धनबाद जिले में 56.32 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, जहां तक ​​विधानसभा क्षेत्रों का सवाल है, महेशपुर सीट पर सबसे अधिक 74 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद नाला क्षेत्र में 72.34 प्रतिशत और सिल्ली में 71.26 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम मतदान धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में 45.14 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बरहेट सीट, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 59.73 प्रतिशत मतदान हुआ। गांडेय विधानसभा क्षेत्र, जहां से मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन पुनः चुनाव लड़ रही हैं, वहां 65.21 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से झाखंड में लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया और कहा ''आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।'' झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदाताओं से मतदान की अपील की और कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मतदाताओं से बेहतर भविष्य के लिए मतदान में भाग लेने का आग्रह किया। इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले - गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं। शेष 18 सीट उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में और दो सीटें दक्षिणी छोटानागपुर में हैं। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को हुआ था और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019BJPचुनाव आयोगJharkhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत