लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल और मनमोहन सिंह करेंगे धुआंधार प्रचार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2019 13:53 IST

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने स्टोर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।पार्टी के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने स्टोर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी शामिल हैं। कांग्रेस ने यह सूची पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए जारी की है।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के साथ चुनावी गठबंधन किया है।  गठबंधन के नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो चुकी है। 

तीसरी सूची में पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, उनमें पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से आर सी प्रसाद मेहता, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक शामिल हैं। रविवार को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों और एक उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से मैदान में उतारा है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधीमनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज