लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election 2024: 'गोगो दीदी योजना' शुरू करने की गारंटी?, पीएम मोदी बोले- सरकार बनते ही हर माह हजारों रुपये बहनों के खाते में आना शुरू, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2024 17:33 IST

Jharkhand Election 2024: सरकार जब भी कोई बड़ी नीति बनाती है, बड़े फैसले लेती है, तो झारखंड की माताओं-बहनों-बेटियों के भी बहुत से आशीर्वाद मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंथाल परगना को सिर्फ पलायन, गरीबी और बेरोजगारी दी है।JMM, कांग्रेस और RJD वाले उनको लूट लेते हैं। झारखंड की लाखों बहनों के नाम पर पक्के घर के लिए पैसा दिया है।

Jharkhand Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में रैली को संबोधित किया और इंडी गठबंधन पर हमला किया। पीएम ने कहा कि भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया। झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' शुरू करने की गारंटी दी है। यहां भाजपा-NDA सरकार बनते ही हर महीने हजारों रुपये बहनों के खाते में आना शुरू हो जाएंगे। पहले कांग्रेस, फिर RJD और JMM जैसे दलों ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक राज किया है। लेकिन इन्होंने संथाल परगना को सिर्फ पलायन, गरीबी और बेरोजगारी दी है।

खुद मुख्यमंत्री इस क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, लेकिन यहां के लोगों काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। भाजपा सरकार की पहचान है कि हम आपके लिए जीते हैं। हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिनरात काम करते हैं और जो कहते हैं वो करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ते। शक्ति की इस धरती से मैं झारखंड की माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

हमारी सरकार जब भी कोई बड़ी नीति बनाती है, बड़े फैसले लेती है, तो झारखंड की माताओं-बहनों-बेटियों के भी बहुत से आशीर्वाद मिलते हैं। बीते कुछ सालों से यहां की बहनें मुझे बताती हैं कि मोदी जी आप हमारे लिए जो योजनाएं लाते हैं, यहां JMM, कांग्रेस और RJD वाले उनको लूट लेते हैं। मैंने झारखंड की लाखों बहनों के नाम पर पक्के घर के लिए पैसा दिया है। वो पैसा मैं सीधे बहनों के खातों में भेजता हूं।

लेकिन यहां की सरकार ये पक्का घर आपको मिलने नहीं दे रही है। ये अपनी ही कोई फर्जी स्कीम लेकर आई है, ताकि उसमें इनके लोगों को कट-कमीशन मिले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में घुसपैठ के खतरनाक स्तर पर पहुंचने का दावा करते हुए घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर प्रहार किया।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थान पर राज्य सरकार की ‘अबुआ आवास’ आवास योजना को ‘कट मनी और कमीशन’ के लिए ‘फर्जी’ योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है और इससे बेटी, माटी और रोटी पर हमले हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। गठबंधन घुसपैठियों को आदिवासियों की जमीन, जंगल और पानी पर कब्जा करने की सुविधा दे रहा है, जिससे उनकी आबादी घट रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन न केवल माफिया राज और प्रश्नपत्र लीक में लिप्त है बल्कि उसने विकास को भी अवरुद्ध कर दिया है और लोगों को पलायन करने, बेरोजगार रहने और संपर्क सुविधाओं से वंचित होने के कारण परेशानी झेलने को मजबूर किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उन दोषियों को बाहर निकालूंगा जो आपके बच्चों के भविष्य के साथ खेलते थे, भले ही वे 'पाताल' में छिपे हों।’’ करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में जेल में बंद आलमगीर आलम का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो नीत गठबंधन ने जेल में बंद नेता की पत्नी को टिकट देकर आपके जख्मों पर नमक छिड़का।

कांग्रेस ने आलम की पत्नी निशात आलम को पाकुड़ से टिकट दिया है। पूर्व संसदीय कार्य मंत्री आलम को ईडी ने धनशोधन के कथित मामले में 15 मई को हिरासत में लिया था। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई। ईडी ने आलम के घरेलू नौकर से 32 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीझारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी