लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन को लग सकता है झटका, निर्वाचन आयोग ने लाभ के पद मामले में सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की!, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2022 15:24 IST

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परोक्ष रूप से केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का आम नागरिक हतोत्साहित है, हर वक्त सिर्फ राजनीतिक बिसात, राजनीतिक षड्यंत्र की बात हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार से झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।।मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने जवाबी हमला बोला।चुनाव आयोग ने सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है। लाभ के पद मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर भारत निर्वाचन आयोग की राय झारखंड राजभवन को प्राप्त हो गई है। आयोग ने सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है। मामले की जांच आयोग ने की थी। 

निर्वाचन आयोग ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को उस याचिका पर अपनी राय भेज दी है, जिसमें दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक खनन पट्टे का विस्तार अपने लिए करके चुनावी कानून का उल्लंघन किया है। याचिका में सोरेन को एक विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की गई है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आयोग ने अपनी राय आज सुबह सीलबंद लिफाफे में झारखंड के राजभवन को भेज दी। झारखंड के राज्यपाल ने इस मामले को आयोग को भेजा था। मामले में याचिकाकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है जिसने जन प्रतिनिधि कानून की धारा नौ ए का उल्लंघन करने के लिए सोरेन को अयोग्य ठहराने की मांग की है।

संविधान के अनुच्छेद 192 के तहत, किसी राज्य के विधानमंडल के किसी सदन के किसी सदस्य की अयोग्यता से संबंधित कोई मामला आता है तो इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनका फैसला अंतिम होगा। उसमें कहा गया है, “ऐसे किसी भी मामले पर कोई निर्णय देने से पहले राज्यपाल निर्वचन आयोग की राय लेंगे और उस राय के अनुसार कार्य करेंगे।” ऐसे मामलों में चुनाव आयोग की भूमिका अर्द्धन्यायिक निकाय की तरह होती है।

लाभ के पद पर सीएम हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग की राय मिलने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि मुझे अपने लिए किसी आदेश के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। मैं इलाज के लिए एम्स गया था, राजभवन पहुंचने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।

अनुच्छेद 192 के तहत अयोग्य ठहराने का फैसला राज्यपाल के अधिकार में होता है। सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते खनन पट्टा खुद और अपने भाई को जारी करने का आरोप लगा है। यहां तक की उस समय खनन मंत्रालय सोरेन के पास था। निर्वाचन आयोग ने सीएम सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सीएम सोरेन पर हमला किया है। दास ने कहा कि झारखंड ने झामुमो को बहुत उम्मीद और भरोसे के साथ चुना था, लेकिन जब से वे सत्ता में आए, उन्होंने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटना शुरू कर दिया...आज जो हो रहा है उसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह खुद सोरेन सरकार है। अपने ही कुकर्मों से संकट में है।

टॅग्स :चुनाव आयोगझारखंडहेमंत सोरेनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल