लाइव न्यूज़ :

झारखंड: तीन महिलाओं समेत आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 08:01 IST

पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान जयराम बोदरा, मारतम अंगरिया, सरिता सरदार, तुंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कुसनू सिरका उर्फ कार्तिक सिरका और संजू पूर्ति उर्फ रौशनी पूर्ति के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते पांच वर्षों में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने राज्य में आत्मसमर्पण किया है।आत्मसमर्पण करने वाले ये सभी लोग मिसिर बेसरा के दस्ते के अहम सदस्य थे।आत्मसमर्पण के बाद कहा कि माओवादी संगठन के पास अब कोई नीति-सिद्धांत नहीं है। संगठन के अंदर जबर्दस्त भेदभाव और शोषण है।

रांचीः नये साल के पहले ही सप्ताह में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में सफलता मिली है और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में शामिल तीन महिला नक्सलियों समेत आठ प्रमुख नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवी होमकर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने राज्य में आत्मसमर्पण किया है। झारखंड पुलिस के रांची क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान जयराम बोदरा, मारतम अंगरिया, सरिता सरदार, तुंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कुसनू सिरका उर्फ कार्तिक सिरका और संजू पूर्ति उर्फ रौशनी पूर्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन सभी नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां जिलों के अलग-अलग थानों में अनेक गंभीर मामले दर्ज हैं। ये सभी लोग मिसिर बेसरा के दस्ते के अहम सदस्य थे।

इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के बाद कहा कि माओवादी संगठन के पास अब कोई नीति-सिद्धांत नहीं है। संगठन के अंदर जबर्दस्त भेदभाव और शोषण है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बताया कि उन्होंने महसूस किया कि झारखंड पुलिस ने ‘नई दिशा’ नामक नीति के जरिए उन्हें मुख्य धारा में लौटने का अच्छा अवसर प्रदान किया है। 

टॅग्स :RanchiJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार