लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज फिर भर सकेगा आसमान में उड़ान, गृह मंत्रालय ने दी आवश्यक सुरक्षा मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 19:57 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेट एयरवेज को आवश्यक सुरक्षा मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जेट एयरवेज लंबे समय के विराम के बाद एक बार फिर से कामर्शियल उड़ानों को शुरू कर सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेट एयरवेज को हरी झंडी देते हुए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी दे दी हैनरेश गोयल के स्वामित्व में जेट एयरवेज ने आखिरी बार 17 अप्रैल 2019 को उड़ान भरी थीलेकिन इस बार जेट एयरवेज के प्रमोटर नरेश गोयल की जगह जालान-कलरॉक कंसोर्टियम होंगे

दिल्ली: जेट एयरवेज जल्द ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जेट एयरवेज को हरी झंडी देते हुए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक जेट एयरवेज लंबे समय के विराम के बाद एक बार फिर आगामी कुछ महीनों में कामर्शियल उड़ानों को शुरू करने की योजना बना रही है। लेकिन इस बार इसके प्रमोटर नरेश गोयल की जगह जालान-कलरॉक कंसोर्टियम होंगे।

इससे पहले जेट एयरवेज का मालिकाना हक नरेश गोयल के पास था, जिनकी देखरेख में जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल 2019 को अपनी अंतिम उड़ान भरी थी।

मालूम हो कि जेट एयरेवज ने एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र प्राप्त करने बीत पिछले गुरुवार को हैदराबाद हवाई अड्डे से परीक्षण उड़ान भरी थी।

इसके बाद जेट एयरवेज को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 6 मई को पत्र भेजकर जानकारी दी कि उसे कामर्शिय उड़ानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिल गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले गुरुवार की हैदराबाद एयरपोर्ट पर इसलिए परीक्षण उड़ान आयोजित की थी ताकि उससे जानकारी हो सके कि जेट एयरवेज के विमान सामान्य रूप से काम कर रहे हैं या नहीं।

गुरुवार को परीक्षण उड़ान में पास होने के बाद जेट एयरवेज उड़ानें संचालित करेगा, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) उसे एयर ऑपरेटर प्रमाण पत्र देगा। 

टॅग्स :जेट एयरवेजगृह मंत्रालयDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?