लाइव न्यूज़ :

जहानाबादः पेड़ों को बीच बनाया 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, अजीबोगरीब नजारा सामने आया, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2025 17:36 IST

सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना के दौरान वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच पेड़ों की कटाई को लेकर आपस में तनातनी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया वो भी पेड़ छोड़कर।पेड़ों की कटाई के बदले 14 हेक्टेयर वन भूमि की भरपाई की मांग की।

पटनाः बिहार के जहानाबाद में पटना-गया मुख्य सड़क पर एक अजीबोगरीब नजारा सामने आया है, जहां करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे पटना-गया मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का निर्माण किए जाने के बावजूद बीच सड़क पर दर्जनों पेड़ खड़े मिल जा रहे हैं। ऐसे में ये पेड़ अब सड़क पर चलने वाले हर वाहन और हर व्यक्ति के लिए एक स्थाई खतरा बन चुके हैं। जो किसी भी वक्त बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। करीब 7.48 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर दर्जनों पेड़ सड़क के बीचोबीच खड़े हैं। इस सड़क का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना के दौरान वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच पेड़ों की कटाई को लेकर आपस में तनातनी हो गई। जहां वन विभाग ने पेड़ों की कटाई के बदले 14 हेक्टेयर वन भूमि की भरपाई की मांग की। जिला प्रशासन उनकी इस शर्त को पूरा नहीं कर सका और उसी का नतीजा यह हुआ कि सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया वो भी पेड़ छोड़कर।

अब सड़क में जगह-जगह पेड़ ही पेड़ नजर आ रहे हैं। सड़क निर्माण करने वालों ने पेड़ों को बीच में छोड़ते हुए उनके इर्द-गिर्द से सड़क को घुमा दिया। यह नजारा मानो सड़क पर हरी मौत के खंभे गाड़ दिए गए हों। नतीजतन दर्जनों पेड़ अब सीधे सड़क के बीचो-बीच खड़े हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालक जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ीकरण हो गयी परंतु बीच सड़क से पेड़ नही हटाए गए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में इस सड़क पर चलने वाले लोग चकमा खा जा रहे हैं। उन्हें सड़क के बदले जंगल में चलने का अहसास हो रहा है। हालांकि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी वाली स्थिति भी बन गई है।

जानकारों के अनुसार रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार बताते हैं कि कनौदी रिलायंस पेट्रोल पंप से मई गुमटी तक (करीब 7.2 किलोमीटर) की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इस पर करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मार्ग में जहां-जहां भी पेड़ हैं उसकी कटाई के लिए वन विभाग को पहले ही आवेदन दिया जा चुका है। धनंजय कुमार का कहना है कि उन्होंने वर्षों पहले पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी थी, लेकिन अब तक उसे मंजूरी नहीं मिली। वन विभाग की ओर से 14 हेक्टेयर भूमि मुआवजे के रूप में मांगी गई थी, जो जिला प्रशासन मुहैया नहीं करा सका।

ऐसे में  इन पेड़ों के स्थानांतरण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रतीक्षा की जा रही है। एनओसी प्राप्त होते ही पथ निर्माण विभाग द्वारा नियमानुसार संबंधित वृक्षों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया जायेगा, जिससे आवागमन और निर्माण प्रक्रिया दोनों सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकेगी।

उधर, जहानाबाद जिला प्रशासन की ओर से एक्स पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा गया कि, यह सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-83 (लेफ्ट आउट जहानाबाद), जो एरकी के समीप स्थित है, वहां पथ निर्माण कार्य प्रगति पर है। उक्त स्थल पर सड़क के मध्यवर्ती भाग में कुछ बड़े पेड़ स्थित हैं, जिससे आवागमन में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार