लाइव न्यूज़ :

JEE Main Result 2025 Session 1 Result Out: 14 छात्रों ने हासिल किया सर्वोच्च ‘स्कोर’?, राजस्थान के छात्रों ने बाजी मारी, शीर्ष 14 में से 12 सामान्य, 1-1 ओबीसी और एससी श्रेणी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 19:33 IST

JEE Main Result 2025 Session 1 Result Out: जेईई-मेन पेपर 1 और पेपर 2 के परिणामों के आधार पर, उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ‘शॉर्टलिस्ट’ किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसफल छात्रों को 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश मिलता है।दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की रैंक जारी की जाएगी।एनटीए स्कोर अंकों के प्रतिशत के समान नहीं, बल्कि सामान्यीकृत स्कोर है।

JEE Main Result 2025 Session 1 Result Out: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2025 के पहले संस्करण में देशभर के 14 छात्रों ने सर्वोच्च ‘स्कोर’ हासिल किया है। इनमें से अधिकतर छात्र राजस्थान से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। शीर्ष 14 में से 12 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से हैं, जबकि एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 12.58 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। सर्वोच्च स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में से पांच राजस्थान से, दो-दो दिल्ली और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और महाराष्ट्र से हैं। एनटीए अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर अंकों के प्रतिशत के समान नहीं, बल्कि सामान्यीकृत स्कोर है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनटीए स्कोर बहु-सत्रीय परीक्षा में सामान्यीकृत स्कोर हैं और एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है।

परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर 15 शहरों में भी आयोजित की गई थी जिनमें मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख शामिल हैं।

परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जेईई-मेन पेपर 1 और पेपर 2 के परिणामों के आधार पर, उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ‘शॉर्टलिस्ट’ किया जाएगा।

सफल छात्रों को 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश मिलता है। जेईई (मेन)-2025 परीक्षा के दोनों सत्र के बाद, पहले से बनाई गई नीति के अनुसार दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की रैंक जारी की जाएगी।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईई एडवांसIITराजस्थानदिल्लीआईआईटी कानपुरजेईई रिजल्टIIT Madrasjeemain.nic.in
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल