लाइव न्यूज़ :

JEE Main-NEET 2021: अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस, जानें कब होंगे नीट एक्जाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2021 13:37 IST

JEE Main & NEET 2021: जेईई मेन्स परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जा रही है। इस साल फरवरी में पहले चरण के बाद मार्च में दूसरे चरण की परीक्षा करायी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअगला चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किया गया था।जेईई एडवांस परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी थी जो तीन जुलाई को होनी थी।अगला चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किया गया था।

JEE Main & NEET 2021: कोरोना महामारी के कारण कई परीक्षा स्थगित है। शिक्षा मंत्रालय फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है। लगातार दो साल से कोविड के कारण परीक्षा विलंब से हो रहा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सहित कई राज्यों के बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस बीच छात्रों की निगाहें अब इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स और मेडिकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पर लग गई है। 

शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जेईई मेंस और नीट कराने की पूरी योजना बन चुकी है। शिक्षा मंत्रालय जुलाई और अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के लंबित संस्करणों का आयोजन करने पर विचार कर रहा है, जबकि मेडिकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को सितंबर में स्थानांतरित किया जा सकता है।

इस संबंध में अब तक अंतिम निर्णय किया जाना बाकी है और मंत्रालय सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड—19 की स्थिति की समीक्षा कर रहा है। एक सूत्र ने बताया, ''जी मेंस की लंबित परीक्षाएं जुलाई के आखिर में या अगस्त के शुरू में आयोजित की जा सकती हैं और इनमें एक पखवाड़े का अंतर होगा। नीट सितंबर में हो सकता है।''

वर्तमान शैक्षणिक सत्र से, छात्रों को उनके स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई मेन्स परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जा रही है। इस साल फरवरी में पहले चरण के बाद मार्च में दूसरे चरण की परीक्षा करायी गयी थी, जबकि अगला चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किया गया था।

लेकिन देश भर में कोविड—19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुये इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। जेईई एडवांस परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी थी जो तीन जुलाई को होनी थी । एडवांस परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में नामांकन के लिये आयोजित की जाती है। 

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयनीटजेईई एडवांसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनरमेश पोखरियाल निशंकनरेंद्र मोदीसीबीएसईकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?