लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया ऐलान, नीतीश कुमार नहीं होंगे प्रधानमंत्री के दावेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2023 20:17 IST

जदयू प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया हैकहा- जिस तरह से 23 जून को बैठक होने वाली है, उसी तरह से चुनाव जीतने के बाद बैठक होगीउसी बैठक में तय होगा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा?

पटना: भाजपा के खिलाफ 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह तय होगा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 23 जून को बैठक होने वाली है, उसी तरह से चुनाव जीतने के बाद बैठक होगी और पटना में तय होगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

दरअसल, जदयू प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया है। एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया। इसके बाद से वे लगातार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल रंग लाई है और 23 जून को सभी विपक्षी दलों के नेता पटना आ रहे हैं। 18 दलों के बड़े नेता बैठक में शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी बैठक में आने के लिए राजी हो गए हैं। इस बैठक में 2024 के लोगसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। 

ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोग नारा लगाते हैं कि देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो। तो हम आप सभी से यह आग्रह करेंगे की इस तरह का नारा नहीं लगाए। नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं है। नीतीश कुमार भाजपा मुक्त देश के निर्माण के लिए आगे बढ़े है। विपक्षी एकता को एक करने में लगे है। इन नारों से विपक्षी एकता में रुकावट पैदा होता है। इसलिए हम आग्रह करेंगे कि इस तरह की नारेबाजी कृपया ना करें। 

वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों को डराकर काम करना चाहती है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सता का खेल किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ में कोई मीडिया भी बोलना नहीं चाहता है। राहुल गांधी के सदस्यता जाने पर पांच दिन डिबेट होता है। देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें मालूम होने चाहिए कि धार्मिक उन्माद फैलाने से वोट नहीं मिलता है, कर्नाटक चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है। पीएम मोदी को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया और वे वहां चुनाव नहीं जीत पाए। 

ललन सिंह ने कहा कि आज हर चीज खतरे में हैं। आज लोकतंत्र कही बचा है क्या? पहले घोषित इमरजेंसी थी, लेकिन आज अघोषित इमरजेंसी है।  

टॅग्स :Lalan Singhबिहारलोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो