लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के लगातार दसवीं बार लाल किले से झंडा फहराने पर जदयू ने कसा तंज, कहा- 'आखिरी बार होगा'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2023 14:55 IST

जदयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 10वीं बार लाल किले से झंडा फहराने की उपलब्धि पर तंज कसते हुए कहा कि वो लाल किले पर आखिरी बार तिरंगा फहराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 10वीं बार लाल किले से झंडा फहराने पर कसा तंजजदयू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से आखिरी बार तिरंगा फहराने के बाद देश की जनता से माफी मांगेगे

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से लगातार दसवीं बार झंडा फहराने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ जदयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उपलब्धि पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। जदयू ने कहा है कि लाल किले पर नरेंद्र मोदी आखिरी बार तिरंगा फहराएंगे।

जदयू ने यह भविष्यवाणी एक वीडियो के जरिए की कही है। जिसमें जदयू की तरफ से कहा गया कि जो वादे उन्होंने किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाने को लेकर आखिरी बार तिरंगा फहराने के बाद देश की जनता से माफी मांगेगे।

जदयू के ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी हुआ है। एक मिनट 52 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए निशाना साधा है और फिर अपील की गई है। जदयू की ओर से जारी इस वीडियो में बिहार में जातीय गणना को रोकने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही बिहार की जनता से माफी मांगने की अपील की है।

वीडियो में कहा गया है कि बीते 9 सालों से आपके 'मन की बात' देश ने सैकड़ों घंटे सुनी है। लेकिन जनता के मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं। उम्मीद है इस बार आप लाल किले से आम जन के हित की बात करेंगे। देश की जनता उम्मीद कर रही है कि आप मणिपुर पर सच बोलेंगे।

वीडियो में आगे कहा गया है कि प्रधानंत्री जी देश की बहन और बेटियां आपसे बहुत निराश हैं। उम्मीद है कि आप उन सभी बीजेपी नेता पर कठोर फैसला लेने की घोषणा लाल किले से करेंगे, जिन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। उम्मीद है लाल किले से युवाओं के लिए जुमले नहीं उछालेंगे।

यही नहीं वीडियो में आयुष्मान भारत और भगवान राम की अयोध्या में कई घोटालों का जिक्र किया है। और फिर आखिर में कहा है कि लाल किले पर आप आखिरी बार तिरंगा फहरा रहे हैं. ये आपके लिए प्रायश्चित का मौका है, देश की नजर आप पर है। प्रधानमंत्री जी उम्मीद है लाल किला से आप सच ही बोलेंगे।

टॅग्स :जनता दल (यूनाइटेड)नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवसBJPमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल