लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के पीएम पद के उम्मीदवार बनने को लेकर बोली जदयू- अगर अन्य दल चाहें तो बन सकते हैं विकल्प

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2022 17:43 IST

हाल ही में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ जद (यू) का गठबंधन समाप्त कर दिया था और नई सरकार बनाने के लिए बिहार में महागठबंधन से हाथ मिला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजद (यू) प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि नीतीश विपक्ष के पीएम चेहरे के दावेदार नहीं हैं, लेकिन अगर अन्य दल ऐसा चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।सिंह ने कहा कि नीतीश जो चाहते हैं वह एकजुट विपक्ष है ताकि वो भाजपा से मुकाबला कर सके और वह इस दिशा में काम करेंगे।नीतीश के एनडीए से बाहर होने के बाद शरद पवार और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया।

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को कहा कि अगर अन्य विपक्षी दल ऐसा चाहते हैं तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए एक विकल्प हैं। जद (यू) प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि नीतीश विपक्ष के पीएम चेहरे के दावेदार नहीं हैं, लेकिन अगर अन्य दल ऐसा चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। सिंह ने पीटीआई से कहा कि नीतीश जो चाहते हैं वह एकजुट विपक्ष है ताकि वो भाजपा से मुकाबला कर सके और वह इस दिशा में काम करेंगे।

यह टिप्पणी तब आई जब यह सामने आया कि जद (यू) ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अन्य मामलों पर चर्चा के लिए 29 अगस्त को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। हाल ही में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ जद (यू) के गठबंधन को समाप्त कर दिया और नई सरकार बनाने के लिए बिहार में महागठबंधन के साथ हाथ मिला लिया। नीतीश सीएम बने हुए हैं जबकि राजद के तेजस्वी यादव अब राज्य के डिप्टी सीएम बन गए हैं।

तब से चर्चा है कि नीतीश विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में उभर सकते हैं। बातचीत के दौरान जब सिंह से पूछा गया कि क्या अन्य विपक्षी दल पीएम की दौड़ में नीतीश का समर्थन करते हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "यदि अन्य पार्टियां निर्णय लेती हैं और ऐसा चाहती हैं, तो यह एक विकल्प है।" जद (यू) अध्यक्ष ने कहा कि अगले सप्ताह बिहार विधानसभा में विश्वास मत होने के बाद नीतीश विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए दिल्ली का दौरा करेंगे।

सिंह ने कहा कि नीतीश के एनडीए से बाहर होने के बाद शरद पवार और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया। नेतृत्व के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ बैठना चाहिए। उन्होंने कहा, "भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए और बाद में तय करना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा। विकल्प दोनों हैं। नीतीश कुमार भाजपा से लड़ने वाली अन्य सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए काम करेंगे, ताकि उसके शासन के लिए एकजुट चुनौती पेश की जा सके।

ललन सिंह ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से कम से कम 35 सीटें जीतने के भाजपा के लक्ष्य का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 2019 में जीती सीटों में से 40 सीट हार जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 40 सीट हारने के बाद भाजपा की संख्या बहुमत के आंकड़े से नीचे आ जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूजनता दल (यूनाइटेड)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र