लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- जुमलेबाजों के पास कोई काम नहीं है, इन्हें...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 16:32 IST

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने 2015 के चुनाव में भी भविष्यवाणी की थी, बोलती बंद हो गई थी। जुमलेबाजों के पास कोई काम नहीं है, इन्हें सिर्फ अपना प्रचार करना आता है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा नेता अमित शाह को बताया जुमलेबाजकहा- जुमलेबाजों के पास कोई काम नहीं है, इन्हें सिर्फ अपना प्रचार करना आता हैआगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा- 2024 में उनकी की दुकान बंद होने वाली है

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने देश के लिए क्या किया? अमित शाह पहले इसको देश की जनता से बताएं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने 2015 के चुनाव में भी भविष्यवाणी की थी, बोलती बंद हो गई थी। जुमलेबाजों के पास कोई काम नहीं है, इन्हें सिर्फ अपना प्रचार करना आता है।

अमित शाह के यह कहने पर की 2024-25 के चुनाव में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, इस पर ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने 2015 के लोकसभा चुनाव में भी भविष्यवाणी किया था कि वोटों की गिनती शुरू होने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन चुनाव के जब नतीजे आया तो भाजपा के लोगों की बोलती बंद हो गई। 

उन्होंने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि जुमलेबाजों के बारे में क्या कहना है, जुमलेबाज जब चाहे जुमला बना लेते हैं। बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सरकार बना रहे थे, क्या हुआ? ये सब जुमलेबाज हैं, इनके पास कोई काम नहीं है। इनको सिर्फ अपना प्रचार करना है। उनका एक ही काम है कि देश में कैसे सांप्रदायिक सदभाव खराब किया जाए और कैसे धार्मिक उन्माद फैलाया जाए। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है और 2024 में उनकी दुकान बंद होने वाली है। 

ललन सिंह ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले दिल्ली की कानून व्यवस्था के बारे में बताएं। पहले दिल्ली के क्राइम से बिहार के क्राइम की तुलना कर लें उसके बाद कुछ बोलें। देश के गृह मंत्री हैं तो बिहार के लोगों को देश के बारे में बताएं कि इतने सालों में देश के लिए क्या काम किए? 2014 से 2023 तक देश के लिए क्या किए अमित शाह को यह बताना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि संसद में केंद्र सरकार की दो ही योजना को लेकर आजतक भाषण सुने हैं। उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ कितने लोगों को मिला इसका डाटा पेश करना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि देश में 81 हजार करोड़ का फ्रॉड हुआ। लेकिन केंद्र सरकार इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए कि हजारों करोड़ का फ्रॉड हुआ या नहीं हुआ, अगर हुआ है तो उसकी जांच कराने की जिम्मेवारी उन्हीं की सरकार की है।

टॅग्स :Lalan Singhबिहारअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज