लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवेक पर सवाल उठाए जाने से गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2022 16:32 IST

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठा दिए जाने के बाद सियासी गलियारे में चटकारे लिए जाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही फैसले को गलत ठहरा दिया थाललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने साल 2017 में एक गलत फैसला किया थाबोले - नीतीश कुमार भाजपा के खेल में फंस गए थे और उनसे गलत फैसला हो गया

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर  हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीति गरम है। भाजपा और महागठबंधन के नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठा दिये जाने के बाद सियासी गलियारे में चटकारे लिये जाने लगे हैं। 

दरअसल, गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही फैसले को गलत ठहरा दिया था।चुनावी मंच से ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने साल 2017 में एक गलत फैसला किया था, उस गलत फैसले को अब उन्होंने सुधार लिया है। नीतीश कुमार भाजपा के खेल में फंस गए थे और उनसे गलत फैसला हो गया। 

उन्होंने कहा कि 2015 में महागठबंधन की भारी जीत हुई थी, इसके बावजूद केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर भाजपा ने नीतीश कुमार पर दबाव बनाया और उनसे गलत फैसला दिया। 2017 में गठबंधन तोड़ने का फैसला गलत था और अब इस गलत फैसले को ठीक कर लिया गया है। भाजपा का साथ छोड़ने का नीतीश कुमार का कदम बिल्कुल सही है। ललन सिंह के इस बयान पर सियासत गरमा गई है। जानकारों का मानना है कि ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही विवेक पर सवाल उठा दिया है। 

कहा जा रहा है कि उस वक्त नीतीश कुमार अगर फैसला गलत ले रहे थे तो ललन सिंह मंत्री रहते हुए उन्हें ऐसा करने से क्यों नहीं रोका, जबकि उस वक्त भी वह नीतीश कुमार के उतना ही करीब थे, जितना आज हैं। फिर आज नीतीश कुमार के विवेक-बुद्धि पर सवाल उठाये जाने के पीछे कारण क्या है? अगर केन्द्र सरकार उस वक्त केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग कर रही थीं तो बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विरोध क्यों नही किया था। इस तरह की कई सवाल सियासी गलियारे में उठाये जाने लगे हैं।

टॅग्स :Lalan SinghबिहारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार