लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में अंत:वस्त्रों में घूमते देखे गए जद(यू) विधायक, कहा- पेट खराब था इसलिये हुआ झगड़ा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:20 IST

Open in App

बिहार के जद (यू) विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को सफाई दी कि पटना-नयी दिल्ली तेजस राजधानी ट्रेन में अंत:वस्त्रों में घूमते हुए, यात्रियों के साथ उनकी कहासुनी इसलिये हुई थी क्योंकि वह पेट खराब होने की वजह से शौचालय जाने की जल्दी में थे। वहीं, इस मामले पर बिहार में विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की और इसे बिहार की छवि खराब करने वाली घटना बताया। घटना बृहस्पतिवार को हुई। जब कहासुनी झगड़े में बदल गई तो रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और टिकट परीक्षक को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंडल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि वह ट्रेन में चढ़ने के तुरंत बाद शौचालय जाने की जल्दी में थे। विधायक ने कहा कि उन्होंने आनन-फानन में अपना कुर्ता-पायजामा उतार दिया व तौलिये को कमर में लपेटने की बजाय कंधे पर डाल दिया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मैंने केवल अंत:वस्त्र पहने थे क्योंकि यात्रा के दौरान मेरा पेट खराब हो गया था। मेरे पास इसे अपनी कमर पर लपेटने का समय नहीं था।''जद (यू) विधायक ने कहा कि एक यात्री ने उन्हें रोका और पूछा कि वह 'नग्न' क्यों घूम रहे हैं।मंडल ने कहा, ''मैं (शौचालय से) बाहर आया और पूछा कि वह कौन है जिस पर यात्री ने जवाब दिया‘मैं जनता हूं’ । मैंने उनसे पूछा कि एक विधायक के साथ ऐसा व्यवहार कौन करता है?'' मंडल ने कहा कि घटना के समय ट्रेन के डिब्बे में कोई महिला नहीं थी।विधायक ने कहा कि जब पुलिस उनसे बात करने आई, तो उन्होंने कहा कि वह इस बात के लिये शर्मिंदा हैं कि उन्होंने यात्री का हाथ पकड़कर उसे धक्का दे दिया।मंडल ने कहा, ''इसके बाद मैंने यात्री से माफी मांगी।''रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विधायक को ट्रेन के दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया।पूर्वी-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने कहा, ''साथी यात्रियों ने विधायक के व्यवहार के बारे में शिकायत की। आरपीएफ और टीटीई ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।''इस वाकये पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने पटना में कहा, ''मैं पूरे घटनाक्रम से वाकिफ नहीं हूं। लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस प्रकार की घटनाएं बिहार की छवि खराब करने के लिये जिम्मेदार होती हैं। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री, जिनके पास अब गिने-चुने विधायक रह गए हैं, वह जन प्रतिनिधियों को सार्वजनिक आचार सिखाएंगे।'' वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक व मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने भी पासवान की बात से सहमति जतायी। उन्होंने कहा, ''तथाकथित सुशासन बाबू (पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा नीतीश कुमार के लिये कटाक्षपूर्वक इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) को इस तरह के गलत व्यवहार पर ध्यान देना चाहिये। कई कारणों से राज्य का नाम बदनाम होता रहता है''सफेद बनियान पहने ट्रेन के डिब्बे में घूमते हुए विधायक की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज