लाइव न्यूज़ :

JDU ने CAA के पक्ष में वोट दिया था, नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी ने कहा-हम अपने रुख पर कायम

By भाषा | Updated: January 15, 2020 05:41 IST

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सोमवार को सदन में दिये भाषण में सीसीए का विरोध करते हुए उसे लेकर पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार होने की बात कही गयी है। झा ने कहा, “यह गलत व्याख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार विधानसभा में CAA पर पुनर्विचार की अटकलों को निराधार बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विषय पर स्थिति साफ कर दी है इसलिए एनआरसी की कुछ बात ही नहीं है।

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और प्रदेश के मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) पर नीतीश के बयान के बाद इस पर पुनर्विचार की अटकलों को निराधार बताते सोमवार को कहा कि जदयू ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को लेकर जो रुख अख्तियार किया था उस पर वह कायम है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सोमवार को सदन में दिये भाषण में सीसीए का विरोध करते हुए उसे लेकर पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार होने की बात कही गयी है। झा ने कहा, “यह गलत व्याख्या है।

मुख्यमंत्री के बोलने के समय हम सभी सदन के भीतर मौजूद थे। हमने लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में कैब का समर्थन किया जिससे इस विधेयक को एक अधिनियम बनने में मदद मिली। अब, यह कानून बन जाने के साथ लागू हो गया है। इसका विरोध करने या पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। ''

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विधेयक के लिए मतदान किया था कि इसमें कोई समस्याग्रस्त प्रावधान नहीं थे। इसका उद्देश्य कुछ लोगों को नागरिकता देना और किसी को भी इससे वंचित नहीं करना है।’’ झा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सदन में विपक्ष की सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर चर्चा कराने की मांग का जवाब दे रहे थे। इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने पिछले रुख से पलट रहे हैं।

नीतीश ने सोमवार को संसद द्वारा पारित 126 वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र के दौरान एनआरसी को लेकर कहा था ''एनआरसी का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता''। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजीव गांधी की सरकार के समय असम के परिप्रेक्ष्य में एनआरसी की बात आयी थी। देशव्यापी एनआरसी की कोई बात नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विषय पर स्थिति साफ कर दी है इसलिए एनआरसी की कुछ बात ही नहीं है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर द्वारा सीसीए को लेकर अपनाए जा रहे कड़े रुख के मद्देनजर नीतीश के पुनर्विचार की बात कहने के कयास लगाए जा रहे थे। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार